फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   किसानों ने छुट्टा पशुओं को स्कूल में बंद किया

किसानों ने छुट्टा पशुओं को स्कूल में बंद किया

Sat, 05 Jan 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने छुट्टा पशुओं को स्कूल में बंद किया

विज्ञापन
जखनियां। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बारोड़ीह में किसानों की ओर से छुट्टा पशुओं को बंद कर दिए जाने को लेकर काफी हंगामा हुआ। शुक्रवार की सुबह स्कूल पहुंचे अध्यापकों ओर छात्रों को भी प्रवेश से रोक दिया। उनका कहना था कि इन छुट्टा जानवरों के चलते इनकी हरी-भरी गेहूं, सरसों, मटर आदि की खेती पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। घंटों बाद मौके पर प्रशासनिक अफसरों के पहुंचने के बाद पशुओं को दूर ले जाकर छोड़ा गया। इसके चलते करीब तीन घंटे बाद पठन -पाठन शुरू हुआ।

छुट्टा पशुओं के चलते किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है। हाल ही में ट्रक में लादकर बाहरी लोगों ने इस क्षेत्र में छुट्टा पशुओं को छोड़ दिया। यह जानवर खड़ी फसलों को बर्बाद करने लगे। जिससे परेशान होकर किसानों ने इन पशुओं को पकड़ लिया तथा स्कूल में लाकर एकत्र कर दिया। किसानों का आरोप था कि प्रशासन इन जानवरों की व्यवस्था करें। इसे लेकर वह प्रशासन को बुलाने पर अड़ गए। बाद में इसकी सूचना प्रधानाध्यापक आलोक कुमार ने खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह तथा भुडकुडा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को मनाने की कोशिश की लेकिन आक्रोशित किसान नहीं माने। इसके बाद मौके पर उप जिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी तथा क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार पहुंच गए। उप जिलाधिकारी ने किसानों को बताया कि जानवरों के लिए सरकारी गोचर गांव-गांव में बनाए जाने की तैयारी चल रही है। छुट्टा जानवरों पर नियंत्रण किया जाएगा। तब तक किसान अपने जानवरों को खुले में नहीं छोड़ें। अधिकारियों ने पशुओं को गांव के बाहर दूर ले जाकर छोड़वाया। इसके बाद किसान संतुष्ट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed