फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   प्रभात फेरी कर किया जा रहा सतनाम संर्कीतन

प्रभात फेरी कर किया जा रहा सतनाम संर्कीतन

Mon, 12 Nov 2018 11:21 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
प्रभात फेरी कर किया जा रहा सतनाम संर्कीतन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। सिख संप्रदाय के प्रथम गुरु श्री गुरुनानक देव जी की जयंती मनाने के क्रम में सिख बंधुओं तथा बाजार के भक्तों की ओर से वाहे गुरु सतनाम संकीर्तन के साथ दिलदारनगर बाजार में इन दिनों रोजाना प्रभात फेरी निकाली जा रही है। इसमें ढोल, मंजीरे के साथ गुरु महात्म्य संकीर्तन करते युवा, महिला, पुरुष तथा बच्चे बड़ी तन्मयता से चल रहे हैं। गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा की ओर से निकाली जाने वाली इस प्रभात फेरी के समापन पर गुरुद्वारा में भव्य अरदास के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

स्थानीय नगर क्षेत्र में सिख बंधुओं की ओर से गुरुनानक देव जी का प्रकाश उत्सव मनाने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष सरदार परलोक सिंह ने बताया कि 21 नवंबर से 48 घंटे का गुरुग्रंथ अखंड पाठ गुरुद्वारे में बैठाया जाएगा। इसकी पूर्णाहुति 23 नवंबर को होगी। 22 नवंबर को दिन में दस बजे से नगर में गुरु ग्रंथ साहिब की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 23 नवंबर की शाम लंगर का कार्यक्रम गुरुद्वारे में चलेगा। इस मौके पर यशवंत सिंह, बलबीर सिंह, प्रीतपाल सिंह, मंजीत सिंह, डा. दलजीत सिंह, परमजीत सिंह, हरजीत सिंह, हरनीत सिंह, धर्मवीर सिंह, गुरदीप सिंह, जसप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह, बंटी सिंह, ग्रंथी मनमोहन सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed