फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया

एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया

Mon, 12 Nov 2018 11:33 PM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। छात्राओं के साथ आए दिन होने वाली घटनाओं को देखते हुए मुहम्मदाबाद पुलिस ने एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया है। प्रदेश सरकार के शपथ लेने के कुछ दिनों तक चर्चा में रहने वाले एंटी रोमियो स्क्वायड का कार्य पूरी तरह बंद हो गया। पुलिस की नि ष्क्रियिता से शोहदों एवं आवारा लड़कों द्वारा स्कूल जाने वाली छात्राओं के साथ रास्ते में छेड़छाड़ एवं अश्लील फब्तियां कसने का सिलसिला जोर पकड़ने लगा। छात्राओं एवं युवतियों के साथ आए दिन होने वाली यौन उत्पीड़न की घटनाओं को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया है। एंटी रोमियो स्क्वायड के प्रभारी को शासन द्वारा जनसामान्य एवं महिलाओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए सरकारी सीयूजी मोबाइल नंबर 7839869506 आवंटित हुआ है। पुलिस द्वारा इसका प्रचार-प्रसार करने के लिए स्कूल, कालेज, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं महत्वपूर्ण व्यवसायिक संस्थानों पर इस आशय का पोस्टर चस्पा किया गया है। ताकि किसी भी प्रकार की घटना होने पर इस मोबाइल नंबर पर सूचित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed