फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सौ और दो सौ मीटर में सबसे आगे रही जान्हवी

सौ और दो सौ मीटर में सबसे आगे रही जान्हवी

Thu, 27 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
सौ और दो सौ मीटर में सबसे आगे रही जान्हवी
मुहम्मदाबाद/बहरियाबाद(गाजीपुर)। अष्ट शहीद इंटर कालेज मुहम्मदाबाद के मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय शिक्षा युवक समारोह (एथलेटिक्स) सांस्कृतिक प्रतियोगिता के दूसरे दिन सीनियर बालक वर्ग के 100, 200 एवं 400 मी. दौड़ में गाजीपुर के हिमांशु सिंह अव्वल रहे। सीनियर बालिका वर्ग की 100 एवं 200 मीटर दौड़ में वाराणसी की जाह्नवी पाल सबसे आगे रहीं। 400 मीटर में गाजीपुर की ममता राजभर, 800 एवं 1500 मीटर में चंदौली की रेवी पाल, 5000 मी. में जौनपुर की सविता यादव, लंबी कूद में गाजीपुर की श्वेता यादव, त्रिकूद में अदिति शर्मा, गोला प्रक्षेप में गाजीपुर की आशिका यादव अव्वल रहीं।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग के 100, 200 एवं 400 मी. दौड़ में गाजीपुर के हिमांशु सिंह प्रथम रहे। 800, 1500 एवं 5000 मीटर दौड़ में वाराणसी के मनीष यादव, लबी कूंद एवं त्रिकूद में जौनपुर के कुंदन मिश्रा, डिस्कस एवं गोला प्रक्षेप में जौनपुर के अजय यादव, ऊंची कूद में अमन सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग के 100 मी. दौड़ में पूजा यादव, 200 मी. आरती मौर्या, 400 मी. पूजा बिंद, 800, 1500 एवं 3000 मी दौड़ में दौड़ में ममता पाल, लंबी कूद एवं त्रिकूद में पूजा यादव, डिस्कस एवं गोला प्रक्षेप में पूजा पटेल ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग की 100, 200 मी. दौड़ के साथ ही ऊंची कूद में मेजबान जिले के आजाद अंसारी प्रथम रहे। 400 मी. दौड़ में संजय यादव, 800 मी. में वैभव यादव, 1500 मी. चंदन राजभर, 3000 मी. सुशील यादव, लंबी कूद आशुतोष यादव, त्रिकूद में किशन यादव, डिस्कस अंकुश यादव ने पहला स्थान हासिल किया। सब जूनियर बालिका वर्ग के 100 मी. दौड़ में अदिति सिंह, 400 एवं 600 मीटर दौड़ में रोशनी यादव, गोला प्रक्षेप में नीलाक्षी पांडेय, लंबी कूद सुमन यादव, सब जूनियर बालक वर्ग के 100 मी. दौड़ में तृष्णा यादव, 200 मी सोनी यादव, 400 मीटर में पारस पटेल, 600 मीटर में राहुल यादव, लंबी कूद में ओमप्रकाश राजभर, ऊंची कूद में रोहित यादव, गोला प्रक्षेप में आकाश कुमार, डिस्कस थ्रो में अजय कनौजिया ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक के रूप में विजयशंकर राय, राजेंद्र यादव, कमरुद्दीन, रघुवर यादव, मुरलीधर राय, त्रिभुवन सिंह, गजेंद्र राय, रामपलट यादव, दशरथ यादव, अली अकबर, गजेंद्र राय आदि शामिल रहे। इस अवसर पर मंडलीय क्रीड़ा सचिव सुबहानुल्लाह खान, बृजेश सिंह, डा. चंद्रभान सिंह, उदयराज, प्रेमप्रकाश तिवारी, नारायण उपाध्याय, शिवकुमार सिंह, सुदामा विश्वकर्मा, रामअवतार यादव, रविंद्र शर्मा, पुष्कल तिवारी, सुबोध श्रीवास्तव, शशिकांत श्रीवास्तव, पंकज राय, हरेराम पांडेय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed