फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मछली विक्रेता हत्या का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

मछली विक्रेता हत्या का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Tue, 22 May 2018 11:16 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
मछली विक्रेता हत्या का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
सैदपुर (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के भद्रसेन चट्टी पर पांच दिन पूर्व अज्ञात बदमाशों ने मछली विक्रेता बेचन सोनकर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को औड़िहार रेलवे स्टेशन के बाहर से हत्या के मुख्य आरोपी को धर दबोचा।
विज्ञापन

भद्रसेन चट्टी पर बीते 18 मई की शाम मछली बेच रहे विक्रेता को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना के दो दिन बाद ही नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चार नामजद आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही थी। सुबह में मुखबिर से पुलिस टीम को सूचना मिली की हत्या का मुख्य आरोपी औड़िहार रेलवे स्टेशन के बाहर मौजूद है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम उपनिरीक्षक जगरनाथ यादव और अमरनाथ सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर मुख्य आरोपी कल्लन उर्फ कलीम को धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए मुख्य आरोपी का चालान कर जेल भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed