{"_id":"5a58f0094f1c1beb408b4784","slug":"11515778057-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहल्लावासियों ने दिव्यांग को दी ट्राईसाइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहल्लावासियों ने दिव्यांग को दी ट्राईसाइकिल
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अपने लिए तो सभी सब सोचते है। लेकिन अभी भी समाज में ऐसे लोग भी मौजूद है, जो दूसरे की दुख-परेशानियों को समझते हुए उसका निदान कराने की पहल कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही शहर के आमघाट मुहल्ला के कुछ लोगों ने। उन्होंने आपस में चंदा एकत्र कर एक दिव्यांग किशोरी को ट्राईसाइकिल प्रदान कर उसकी परेशानियों को कम करने का काम किया।
शादियाबाद थाना क्षेत्र के कटघरा निवासी निवासी दिव्यांग रिंकू कुमारी अपनी मां के साथ शहर में आमघाट मुहल्ला में किराए के मकान में रहती है। उसकी मां जिला अस्पताल में संविदा कर्मी हैं। दोनों पैर से दिव्यांग रिंकू कुछ घरों में काम करते परिवार चलाने में मां की परेशानियों को कुछ कम करती है। गरीबी की वजह से ट्राईसाइकिल न खरीद पाने की वजह से रिंकू पैर घसीसटे हुए किसी तरह चल रही थी। उसकी इस परेशानी को देखते हुए मुहल्लावासियों ने उसकी परेशानियों पर राहत का मरहम लगाने का फैसला करते हुए उसे ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का फैसला लिया। श्रीकांत राय, जयशंकर प्रसाद, शिवकुमार कुशवाहा, दीपक कुमार, ओमप्रकाश राय, श्रीकृष्णकांत सिन्हा, अमित राय, भुवाल यादव आदि ने आपस में पैसा एकत्र कर शुक्रवार को रिकूं को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराया। गुब्बारा से सजे ट्राईसाइकिल पर बैठाकर मुंह मीठा कराया। ट्राईसाइकिल पाकर रिंकू फुले नहीं समा रही थी। उसके चेहरे की चमक इस बात से बढ़ी नजर आ रही थी कि अब वह इस ट्राईसाइकिल के सहारे आराम से कहीं भी आ-जा सकती है।