{"_id":"5a564e294f1c1bf5188b456b","slug":"11515605545-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद के नाम पर अन्नदाता ठगी के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद के नाम पर अन्नदाता ठगी के शिकार
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। धान खरीद सूखा और नमी के बीच फंस गई है। क्रय केंद्र पर धान में नमी और गुणवत्ता में कमी की बात कही जा रही है। इसके बदले में किसानों से प्रति क्विंटल 10 किलो तक वजन में कटौती की जा रही है। यही वजह है कि धान खरीद की रफ्तार काफी धीमी है।
जिले में दो लाख 58 हजार एमटी लक्ष्य के सापेक्ष क्रय केंद्रों से अब तक 50 फीसदी के करीब धान की खरीद की गई है। धान खरीद के लिए जिले में 104 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। क्रय केंद्र पर धान में नमी और गुणवत्ता में कमी के नाम पर प्रति क्विंटल 10 किलो धान की कटौती की जाती है। जिसका किसानों को दिए जाने वाले रसीद में उल्लेख तक नहीं किया गया है। ऐसे में विभिन्न तहसीलों से प्रतिदिन किसानों से 10-20 क्विंटल धान की ठगी की जा रही है। कई बार किसान धान की कटौती को लेकर आवाज उठाए हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि धान खरीद के नाम पर गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
औड़िहार संवाददाता के मुताबिक सैदपुर तहसील में आठ धान क्रय केंद्र स्थापित हैं। जिसमें दो खाद्य निगम, दो कर्मचारी कल्याण निगम, दो पीसीएफ़ तथा दो एनसीएमएल द्वारा संचालित हैं। एनसीएमएल द्वारा स्थापित धान क्रय केंद्र आंचलिक क्षेत्र अमुवारा और बौरवां में हैं। जबकि पीसीएफ़ का क्रय केंद्र धुवार्जुन और परसनी में चल रहे हैं। इसके साथ ही कर्मचारी कल्याण निगम के केंद्र देवकली ब्लॉक के गरथौली एवं रामपुर बंत्रा में खोला गया है। तहसील मुख्यालय सैद्पुर में खाद्य निगम का क्रयकेंद्र नंदगंज और सैदपुर में है। धान खरीद के मामले में सबसे बेहतर स्थिति सैदपुर मुख्यालय की कही जा सकती है। यहां अबतक कुल निर्धारित लक्ष्य बीस हजार कुंतल के सापेक्ष में 12 हजार कुंतल की खरीद की जा चुकी है। किसानों को बिक्री किए गए धान का भुगतान एक करोड़ 87लाख 78 हजार उनके खाते में भेजा जा चुका है। कासिमाबाद संवाददाता के मुताबिक तहसील में अब तक मरदह में 1279.20, कासिमाबाद 1497.24 तथा बाराचवर में 1607.74 मीट्री टन धान की खरीद की गई है। मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र में कुल आठ धान क्रय केंद्र हैं, सभी पर खरीद की जा रही है। तहसील में धान खरीद का फिलहाल आंकड़ा नहीं मिला है। जमानिया संवाददादता के मुताबिक साधन सहकारी समिति बेटाबर दो हजार कुंतल, साधन सहकारी समिति बघरी में पांच हजार कुुंतल, साधन सहकारी समिति नरीयांव में तीन हजार कुंतल, पीसीएफ केंद्र जमानियां में छह हजार कुंतल खरीद की गई है। जमानियां व सेवराई तहसील में कुल 27 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें लक्ष्य से 50 फीसदी से अधिक की खरीद की गई है।
विज्ञापन
डीएम के बालाजी ने कहा कि जिले 104 क्रय केंद्रों पर धान खरीद की जा रही है, इस दौरान किसानों की समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है।10 किलो कटौती के बारे में उनका कहना है हमारे पास ऐसी शिकायत नहीं आयी, शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
....