फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   कर्मचारियों के साथ किया जा रहा सौतेला व्यवहार

कर्मचारियों के साथ किया जा रहा सौतेला व्यवहार

Mon, 08 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों के साथ किया जा रहा सौतेला व्यवहार
विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ के बैनर तले अंधऊ विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने कहा कि कारपोरेशन के आदेश के बाद भी आज तक विद्युत पारेषण खंड गाजीपुर में तकनीशियन ग्रेड-2 के कर्मचारियों को 7वें वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया है। पारेषण खंड गाजीपुर में तकनीशियन ग्रेड-2 के कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कारपोशन का आदेश जुलाई माह के वेतन के साथ कर्मचारियों को 7वें वेतन का भुगतान किया जाए लेकिन अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण आज छह माह का समय बीत चुका है। तकनीकी कर्मचारियों को 7वें वेतन के लाभ से वंचित रखा गया है। सभी अधिकारियों और कार्यालय के कर्मचारियों को 7वें वेतन का भुगतान किया जा रहा है और सिर्फ तकनीकी कर्मचारियों को इससे वंचित किया गया है। उन्होंने 7वें वेतन का लाभ ेने की मांग करते हुए कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो संघ उग्र आंदोलन करने को विवश होगा। जिला उपमंत्री राजकुमार राम ने कहा कि विभागीय कालोनियों का आवास काफी जर्जर हो चुका है, जिससे कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। कई बार अधीक्षण अभियंता को अवगत कराने के बाद भी मरम्मत का कार्य नहीं कराया जा रहा है। जिलामंत्री रामबचन ने कहा कि अगर जल्द से जल्द कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संघ उग्र आंदोलन करने को विवश होगा। धरना में आनंद सिंह, वेदांत त्रिपाठी, उमेश चौहान, मान सिंह, सुरेश कुशवाहा, सुनील यादव, विरेंद्र, हरिकेश, संजय, संदीप, प्रमोद, अवधेश, अखिलेश, हीरामन, कमला, मुन्ना, तारकेश्वर यादव, गुलाब यादव, प्रभंश कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा, सुरेंद्र राजभर, सुरेंद्र गुप्ता, ओमप्रकाश, राजेंद्र यादव, योगेश प्रजापति, राकेश, उमेश, शशिकांत, दिनेश, अनिल, मनोज हरिद्वार, रामबचन, जितेंद्र विश्वकर्मा सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रमोद यादव तथा संचालन जीउत यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed