{"_id":"5a4924854f1c1bfc0f8b6dcf","slug":"11514742917-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन के अंदर साढ़े चार हजार आंख के मरीजों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन के अंदर साढ़े चार हजार आंख के मरीजों की हुई जांच
Updated Sun, 31 Dec 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। लाइफ-लाइन एक्सप्रेस की ओर से सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आयोजित शिविर में तीन दिन के अंदर साढ़े चार हजार आंख के मरीजों की जांच हुई। इस दौरान जहां 190 मरीजों के आंखों का आपरेशन हुआ। वहीं 900 मरीजों में चश्मा का वितरण किया गया।
कड़ाके की ठंड में भी जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए आंख के मरीज ने तीसरे दिन रविवार को अपना पंजीकरण कराया। तीन दिन के अंदर शिविर में करीब साढ़े चार हजार मरीजों ने अपना पंजीकरण कराने के साथ जांच कराई। इसमें से 190 मरीजों के आंखों का आपरेशन किया गया। साथ ही 900 मरीजों को चश्मा उपलब्ध कराया गया। जबकि अन्य को दवा और आई ड्राप उपलब्ध कराई गई। 200 मरीजों के आंख के आपरेशन के लिए उन्हें भर्ती किया गया। इधर वाशिंग पिट पर बीते 24 दिसंबर से चल रहे कैंसर मरीजों की जांच में आज भी दर्जनों लोगों ने जांच कराई। अभी तक करीब साढ़े सात सौ कैंसर पीड़ित मरीजों ने जांच और इलाज कराया है।