{"_id":"598757bb4f1c1b8d448b474b","slug":"11502042043-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया कला का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया कला का हुनर
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में जनपद स्तरीय मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को शहर के तुलसीसागर स्थित गौरीशंकर पब्लिक स्कूल में किया गया। इस मौके पर विभिन्न स्कूलों की छात्रों ने अपने हाथ पर आकर्षक डिजाइन उकेर लोगों को सोचने पर विवश करते हुए उनकी खूब वाहवाही लूटी।
कनिष्ठ वर्ग में लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कालेज की नैंसी मोदनवाल प्रथम, इसी कालेज की चांदनी तथा सेंट जांस स्कूल की सिरमन संयुक्त रूप से द्वितीय तथा सेंट जांस स्कूल की श्रीया गुप्ता और सेंट जेवियर्स स्कूल दिलदारनगर की अंकित सिंह संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। सांत्वना स्थान के लिए गौरीशंकर पब्लिक स्कूल की काजल यादव, माउंट लिट्राजी स्कूल की प्रियंका का चयन किया गया। वरिष्ठ वर्ग में लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कालेज की शिवांगिनी कश्यप, सेंट जेवियर्स दिलदारनगर की मुस्कान श्रीवास्तव संयुक्त रूप से प्रथम, सेंटजांस स्कूल की आंचल वर्मा द्वितीय तथा गौरीशंकर पब्लिक स्कूल की अनुपमा गुप्ता तीसरे स्थान पर रही। सांत्वना स्थान के लिए माउंट लिट्राजी स्कूल की आकांक्षा यादव, संत कबीर पब्लिक स्कूल की नीलम यादव तथा गौरीशंकर पब्लिक स्कूल की निधि यादव का चयन किया गया। विशेष पुरस्कार के लिए बीएचयू की छात्रा इशिका यादव का चयन किया गया। क्लब के सचिव सिद्धार्थ मालवीय ने बताया कि प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को 22वें वेलफेयर उत्सव में प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभागी छात्राओं का मूल्यांकन क्लब द्वारा निर्धारित तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल की सदस्य बबिता पांडेय, शीला सिंह तथा श्वेता पांडेय ने किया। निर्णायक मंडल के सदस्यों का स्वागत रेखा यादव ने बैज लगाकर किया। इस अवसर पर क्लब उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी, परीक्षा प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, अधिवक्ता चंद्रिका प्रसाद, पवन कुमार पांडेय, डा. जितेन्द्र कुमार, मनोज दूबे, दीपेंद्र कुमार, अजय यादव, प्रमोद बिंद, ब्रजेश श्रीवास्तव, राहुल प्रताप मिश्र, राजेंद्र प्रताप तिवारी आदि उपस्थित रहे। क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने आगंतुकों का स्वागत तथा विद्यालय के प्रबंध निदेशक राजेश्वर सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।