{"_id":"5c8a9653bdec22145d382ad7","slug":"111552586323-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर- बच्छलपुर पीपा पुल पर बढ़ा यात्रियों का दबाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर- बच्छलपुर पीपा पुल पर बढ़ा यात्रियों का दबाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवतीपुर(गाजीपुर)। हमीद सेतु पर आवागमन बाधित होने के बाद लोगों के उस पार जाने के लिए रामपुर- बच्छलपुर पीपा पुल पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। लेकिन इसमें भी पुल तथा दूर-दूर तक बालू में बिछाई गईं लोहे की चादरें अस्त व्यस्त हो गई हैं। दो चादरों के बीच बड़े-बड़े गैप हो गए हैं, जिसके चलते दो पहिया तथा चार पहिया वाहन लेकर चलने वाले यात्रियों की फजीहत हो जा रही है। आए दिन यात्री गिर कर घायल हो रहे हैं और जाम की समस्या उत्पन्न होती जा रही है।
रामपुर- बच्छलपुर पीपा पुल से लेकर रामपुर मुख्य मार्ग तक बालू पर बिछाई गई लोहे की चादरें अस्त- व्यस्त हो गई हैं। जानकारी के बाद भी प्रशासन गंभीर नहीं है। पीडब्ल्यूडी की उदासीनता के चलते इस पुल पर आए दिन जाम लग जा रहा है। छोटी सी दूरी लोग कई घंटे में पूरा करने पर मजबूर हो रहे हैं। धूप और गर्मी भी बढ़ती जा रही है ऐसे में बेहाल राहगीर परेशान हो रहे हैं। पीपा के पुल से प्रतिदिन हजारों की संख्या में राहगीर तथा वाहन सवार गुजर रहे हैं। इस पुल से बलिया की दूरी घट कर आधी हो गई है और इस क्षेत्र का गंगा पार इलाके के सैकड़ों गांव के लोग जिला मुख्यालय और कचहरी आते-जाते हैं। 24 घंटे चालू रहने वाले इस पीपा के पुल का रख -रखाव अत्यंत खराब है। पुल के दोनों सिरे पर लगे लोहे के स्लीपर बेतरतीब होने के कारण आए दिन राहगीर चुटहिल होते हैं। पुल के दोनों सिरे पर बने मार्ग ठीक न होने और वाहनों के बालू में फंसने के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। पुल से प्रतिदिन यात्रा करने वाले मेहरूदीन ने बताया कि रख-रखाव के अभाव के चलते लगातार जाम लग रहा है तथा यात्रियों को परेशानी हो रही है। लोक निर्माण विभाग के अभियंता प्रदीप कुमार शरद ने कहा कि इस पुल की लगातार देख-रेख की जाती है। अभी हाल में ही मरम्मत का कार्य कराया गया था। जल्द ही सभी चादरों को व्यवस्थित कर दिया जाएगा।