{"_id":"5c6edfc8bdec22737a368a4d","slug":"111550770120-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर निदेशक ने किया कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर निदेशक ने किया कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज। क्षेत्र के बरहपुर में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में गुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अपर निदेशक मुनेश कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई कमियां मिलीं जिसे ठीक कराने की चेतावनी दी। बता दें कि इस विद्यालय पर वार्डेन के चार्ज को लेकर दो कर्मचारियों में खींचतान चल रही है जिसे लेकर अपर निदेशक भी लगातार हस्तक्षेप कर रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान सबसे पहले उन्होंने अध्यापिकाओं की ओर से वार्डेन पर लगाए गए आरोपों की जाँच की। बालिकाओं की संख्या कम होने पर सभी को फटकार लगायी। नामांकित सौ बालिकाओं में से 62 छात्राएं उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी को अभिभावकों से मिलकर संख्या बल को बढ़ाने का आदेश दिया। वार्डेन नीलम यादव ने बताया कि हमें प्रताड़ित करते हुए चार्ज दूसरे को देने का दबाव बनाया जाता है। ऐसा नहीं करने पर हमारी संविदा समाप्त करने की धमकी दी जाती है। कहा कि बेसिक एडी देर शाम बिना महिला कर्मचारी के विद्यालय में प्रवेश करके निरीक्षण के नाम पर घंटो समय बिताते हैं। इनके आदेश पर जनपद कई शिक्षा अधिकारी जांच किए लेकिन कोई अनियमितता नहीं मिली। फिर भी हमें परेशान किया जा रहा है। वार्डेन के चार्ज को लेकर चल रही खींचतान से पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।