{"_id":"5bedb736bdec2269bc7ff764","slug":"111542305590-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन: दर्जनभर लोगों ने की घर वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन: दर्जनभर लोगों ने की घर वापसी
Updated Thu, 15 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में गुरुवार की शाम पांच बजे क्षत्रिय महासभा की तरफ महा पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें प्रार्थना सभा के संचालक सहित कई लोगों के धर्म परिवर्तन के बाद उनको जनेऊ, गंगाजल और तुलसी का पौधा देकर घर वापसी कराई गई।
इस मौके पर क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि क्षत्रिय हिंदू और हिंदुत्व की रक्षा हमेशा करता आया है। धर्मांतरण मामले को लेकर क्षत्रिय महासभा काफी गंभीर है। अगर इसी तरह लोग धर्म परिर्वतन करते रहे तो, हिंदुओं पर संकट आ जाएगा। किसी भी हाल में हम धर्म परिवर्तन नहीं होने देंगे। जो लोग प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन करा रहे हैं, उनकी शिकायत शासन-प्रशासन से कर उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। लोगों का आह्वान किया आपको कहीं भी धर्म परिवर्तन की जानकारी हो तो क्षत्रिय महासभा को इससे अवगत कराएं ताकि इसे रोका जा सके। इस अवसर पर राजपूत परिवार में धर्म परिवर्तन करने वाले दो परिवारों के साथ ही गांव के एक दर्जन लोगों ने अपनी इच्छा से जनेऊ, तुलसी का पौध एवं गंगाजल लेकर अपने हिंदू धर्म में अपनी वापसी करते हुए इस बात का भरोसा दिलाया कि अब वह कभी भी धर्म परिवर्तन के बारे में नहीं सोचेंगे। इस मौके पर क्षत्रिय महासभा के प्रदेश संरक्षक नीलू सिंह, मंडल उपाध्यक्ष भोला सिंह, वाराणसी मंडल अध्यक्ष विवेक राठौर, प्रदेश महामंत्री नकुल सिंह, वाराणसी जिला महामंत्री शिवम सिंह, जिलाध्यक्ष वाराणसी शेर बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष वाराणसी कृष्णा सिंह, राजीव सिंह, इंद्र सिंह, प्रिंस सिंह, अप्पू सिंह के साथ ही श्याम नारायण सिंह, चंद्रभान सिंह, मुकेश सिंह, रामनारायण सिंह, दिवाकर सिंह, अजय विक्रम सिंह, अखिलेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, आनंद सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे। बीते रविवार को क्षेत्र के बुझावल, नेवादा, और जल्दीपुर गांव के राजभर, मुसहर, यादव एवं पाल समाज के करीब 30 हिंदू परिवारों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का मामला प्रकाश में आया था। इसके बाद पुलिस भी हरकत में आ गई थी। मामले की छानबीन के पुलिस संबंधितों के घर पर धमकी थी, जिससे ऐसे लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस लगातार ऐसे लोगों की तलाश में जुटी हुई है, जो धर्म परिवर्तन के मामले से जुड़े हुए हैं।