फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   दूसरे दिन भी आंख से परेशान रहे दर्जनों लोग

दूसरे दिन भी आंख से परेशान रहे दर्जनों लोग

Sun, 11 Nov 2018 11:41 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी आंख से परेशान रहे दर्जनों लोग
मरदह(गाजीपुर)। पिपनार गांव में दूसरे दिन भी चिकित्सकों की टीम पहुंची। आंखों के पीड़ितों में दवा का वितरण करते हुए उचित सलाह दी। दूसरे दिन भी दर्जनों लोग आंख दर्द से परेशान रहे।
विज्ञापन

मालूम हो कि पिपनार गांव में शुक्रवार को मां काली पूजनोत्सव का कार्यक्रम आयोजित था। इसमें गांव के राजभर बस्ती के बगल में खाली पड़ी जमीन पर बिरहा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऊसर जमीन को जोतकर बैठने योग्य बनाया गया था। जमीन पर पुआल डाल लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। रात भर दर्जनों लोग हाइड्रोजन बल्ब की रोशनी में बैठकर बिरहा का आनंद लेते रहे। सुबह उस समय गांव में हड़कंप मच गया था, जब पचास से अधिक लोगों की आंखों में दर्द, जलन होने के साथ ही आंख नहीं खुलने लगी। इसकी सूचना जिलाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना दी गई। स्वास्थ्य टीम ने कैंप लगाकर पीड़ितों की आंखों की जांच करते हुए उन्हें दवा देने के साथ आवश्यक सुझाव दिया था। दवा के अभाव में दर्जनों लोगों को पर्ची देकर मेडिकल स्टोर भेजा गया था। दूसरे दिन रविवार को भी राजेंद्र राजभर, बेचन राजभर, महेंद्र, विनोद, लहरी, विजयभान गुप्ता, नाथा, रामकृत, रामू, रामअवध, सत्येंद्र सिंह, कमलेश पांडेय, तेजबहादुर सिंह, वकील चौहान, हवलदार राजभर, गुड्डू राजभर, लोचन राजभर, श्यामा खरवार, दुखंती खरवार, बेचन खरवार, शमशाद अंसारी, सोनू शर्मा, कैलाश कुशवाहा, सचितानंद ठाकुर आदि आंख से परेशान रहे। आज जिलाधिकारी के आदेश पर देर शाम सीएमओ डॉ. जीसी मौर्य दल-बल के साथ गांव पहुंचे। पीड़ितों से पूछताछ के बाद उन्हें दवा का वितरण करते हुए आराम मिलने के लिए सलाह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed