फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   सावन के अंतिम सोमवार को बम-बम रहे शिवालय

सावन के अंतिम सोमवार को बम-बम रहे शिवालय

Tue, 21 Aug 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
सावन के अंतिम सोमवार को बम-बम रहे शिवालय
गाजीपुर(गाजीपुर)। सावन माह के अंतिम सोमवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालय बम-बम रहे। अल सुबह से पूजन-अर्चन का जो क्रम शुरू हुआ, वह देर शाम तक जारी रहा। महाहर धाम में पहुंचे हजारों शिवभक्तों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान भक्तों द्वारा भोले का जयघोष किए जाने से आसपास का वातावरण शिवमय बना रहा। सुरक्षा की दृष्टि से सभी मंदिरों पर पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
विज्ञापन

नगर के पीरनगर स्थित बूढ़ा महादेव मंदिर, लालदरवाजा स्थित शिव मंदिर, रायगंज स्थित अमरनाथ मंदिर, चीतनाथ स्थित शिव मंदिर, मिश्रबाजार स्थित शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में अल सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। सात बजते-बजते मंदिर श्रद्धालुओं से भर गए। भक्तों ने शिव का दर्शन-पूजन कर उनसे परिवार के मंगल की कामना की। लालदरवाजा स्थित शिव मंदिर को फूल-मालाओं तथा बिजली के झालरों से सजाया गया था। पूजन-अर्चन करने वालों में महिलाओं और युवतियों की संख्या अधिक रही। उन्होंने व्रत भी रखा। मरदह संवाददाता के अनुसार महाहर धाम पर अंतिम दिन हजारों भक्त बाबा के दरबार में पहुंचे। दरबार में भक्तों के आने का सिलसिला रविवार की देर 12 बजे के बाद ही शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में लगे दुकानों से फूल-माला, भांग, धतूरा आदि की खरीद कर भगवान शिव को अर्पित किया। भीड़ की वजह से जलाभिषेक के लिए घंटों श्रद्धालुओं को लाइन में खड़ा रहना पड़ा। औड़िहार संवाददाता के अनुसार सैदपुर के बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर, रामपुर सिधौना के बिछुड़ननाथ महादेव, औड़िहार के बाराह मंदिर और धुवार्जुन के चौमुख धाम पूरे दिन दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा। करीमुद्दीनपुर संवाददाता के अनुसार बुढ़वा महादेव मंदिर असावर तथा नागेश्वर महादेव मंदिर ऊंचाडीह में बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और शिव की आराधना की। देवकली संवादताता के अनुसार बाबा चौमुखनाथ धाम धुवार्जुन, चकेरी धाम, झारखंडे महादेव देवचंदपुर, दुबैठा, फुलवारी, रामपुर माझां, नारीपचदेवरा, देवकली, महमूदपुर, मुड़ियार, भितरी, सगरा, सम्मनपुर, होलीपुर, बासूचक, जेवल, मौधिया आदि शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। इसके अलावा दुल्लहपुर, बिरनो, जंगीपुर, खानपुर, सैदपुर, सादात, भीमापार, बहरियाबाद, शादियाबाद, मनिहारी, जखनिया, भांवरकोल, दुबिहा, सिधागरघाट, कासिमाबाद, गहमर, सेवराई, दिलदारनगर, जमानिया, सुहवल, मतसा, करंडा, नंदगंज आदि शिव मंदिर पूरे दिन भक्तों से गुलजार रहे।
विज्ञापन

इनसेट
मेले में उमड़ी भीड़
गाजीपुर। सावन के अंतिम सोमवार को मरदह के महाहर धाम, नगर के पीरनगर स्थित बूढ़ा महादेव सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिर परिसर में मेला का आयोजन किया गया। इसमें पहुंचे लोगों ने मेला का आनंद उठाया। मेले में लगी चाट-पकौड़ी, चाउमीन, खिलौना, गुब्बारा, शृंगार आदि की दुकानें लगी थीं। लोगों ने चाट-चाउमीन का स्वाद चखने के साथ ही अन्य सामानों की जमकर खरीददारी की। बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। भीड़ का दुकानदारों में जमकर लाभ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed