{"_id":"5b75c59e42c79203e3368c11","slug":"111534444958-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरी महिला, पैर कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से गिरी महिला, पैर कटा
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमर(गाजीपुर)। दानापुर रेल मंडल के गहमर स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय बुधवार की सुबह एक महिला रेलवे लाइन पर गिर पड़ी, जिससे उसका एक पैर कट गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
चंदौली जनपद थाना धीना के अवही निवासी चिरकूट पाल की पत्नी मोदरा देवी (50) नागपंचमी पर गहमर के नाग देवता बक्कस बाबा मंदिर आने के लिए धीना से डीएमयू सवारी गाड़ी पर सवार हुई थी। सुबब करीब नौ बजे ट्रेन के गहमर स्टेशन पर पहुंचने पर महिला उतरने के लिए गेट पर आई, लेकिन भीड़ होने की वजह से उतर नहीं पा रही थी। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी। इससे महिला घबरा गई और उतरने के चक्कर में पटरी पर गिर पड़ी, जिससे उसका दाहिना पैर कट गया। मौके पर मौजूद लोग महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।