फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   जनता की सुख-समृद्धि के लिए सरकार हमेशा तैयार

जनता की सुख-समृद्धि के लिए सरकार हमेशा तैयार

Fri, 03 Aug 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
जनता की सुख-समृद्धि के लिए सरकार हमेशा तैयार
गाजीपुर। प्रदेश के नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि जनता की सुख-समृद्धि के लिए जो भी किया जा सकता है वह करने के लिए हमारी सरकार हमेशा तैयार है। इसके लिए जो भी आवश्यक होगा कार्रवाई करेंगे। यह बातें उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में शुक्रवार को पत्र प्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं तथा विभागीय अधिकारियों संग समीक्षा बैठक में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार से पहले प्रदेश में 11-12 हजार आवास सिर्फ बनाया जाता था लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी 12 लाख प्रधानमंत्री शहरी आवास बन रहे हैं। स्वच्छता को हमारी सरकार ने चुनौती मानकर काम करना शुरू किया है। जिस योजना एवं आंदोलन को जनता का सहयोग मिला उस कार्यक्रम को अपार सफलता मिलती है। समाचार प्रतिनिधियों की ओर से शहर का गंदा पानी गंगा में प्रवाहित हो रहा है, के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी शहरों में एसटीपी लगाकर गंदा पानी रोकने का प्रयास है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद अपराध एवं अपराधियों में कमी आई है। जबकि पिछली सरकार में अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिला था। नगरपालिका परिषद गाजीपुर में स्वकर को कम करने को लेकर नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल के नेतृत्व में सभासदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मिलते हुए जोर देकर कहा कि यह गाजीपुर के लोगों की बड़ी समस्या है इसका निस्तारण शीघ्र होना चाहिए। इस पर राज्यमंत्री ने आश्वासन देते हुए कहा कि प्रदेश की 22 करोड़ जनता के हित के लिए जो सुलभ एवं उचित होगा सरकार उसे पूरा करेगी। जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने समस्याओं को जाना एवं उसके शीघ्र निस्तारण का भी भरोसा दिया। नगरपालिका के क्षेत्र विस्तार के लिए बात करने को कहा। नगर पालिका के विभिन्न वार्डों की समस्या से संबंधित एक मांग पत्र सभासद कुंवर बहादुर सिंह, कमलेश बिंद, अनिल वर्मा, ओमप्रकाश वर्मा, सभासद प्रतिनिधि अजय राय दारा, रामेश्वर तिवारी ने दिया। इस अवसर पर विधायक डॉ. संगीता बलवंत, सुनीता सिंह, सुनील सिंह, नरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश राय, रामनरेश कुशवाहा, प्रवीण सिंह, अखिलेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र यादव, धर्मेंद्र राय, सुनील कुमार, अशोक सिंह, शशिकांत शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed