{"_id":"5a8076494f1c1b92268b98ee","slug":"111518368329-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाशिवरात्रि पर्व को मनाने की तैयारी जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाशिवरात्रि पर्व को मनाने की तैयारी जोरों पर
Updated Sun, 11 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर उमंग और उत्साह नजर आने लगा है। मंगलवार को इस पर्व को मनाने की तैयारी जोरों पर चल रही है। शिवालयों की साफ-सफाई के साथ ही रंगाई-पुताई का काम अंतिम दौर में है। पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
महाशिवरात्रि पर मरदह के महाहरधाम के साथ ही शहर के मिश्रबाजार स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर, बड़ा महादेवा, बाबा अमरनाथ, चीतनाथ स्थित कोटेश्वर नाथ, लालदवाजा स्थित अभयेश्वर महादेव शिव मंदिर, शिव मंदिर नवापुरा आदि शिवालयों पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है। महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इसके अलावा सैदपुर के बूढ़ा महादेव, करीमुद्दीनपुर के ऊंचाडीह सहित कई अन्य शिव मंदिरों पर भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक करते हैं। इस बार भी महाशिवरात्रि पर इन मंदिरों पर अच्छी भीड़ उमडने की उम्मीद जताई जा रही है। अब जबकि महाशिवरात्रि पर्व में महज एक दिन शेष रह गया है भक्त और मंदिरों के पुजारी, आयोजक भी इसकी तैयारी में जुट गए हैं। इनकी ओर से मंदिर के साथ ही परिसर की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
शिवरात्रि पर सबसे ज्यादा भीड़ मरदह के महाहर धाम पर उमड़ती है। यहां जिले के साथ ही दूसरे जिले के भक्त भी मत्था टेकने के लिए आते हैं। इस अवसर पर धाम पर तीन दिवसीय मेला भी लगता है। मेला में दुकान लगाने वाले इसकी तैयारी में जुट गए हैं। अपनी जगह सुरक्षित कर वहां तिरपाल, चौकी आदि लगा रहे हैं, जिससे कि उन्हें दुकान लगाने में कोई परेशानी न हो। जिला पुलिस प्रशासन की ओर से भी मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में रणनीति तैयार की जा रही है। किन-किन मंदिरों पर कितनी भीड़ उमड़ती है। कहां-कहां कितनी फोर्स की जरूरत पड़ेगी। इस संबंध में उच्चाधिकारी थानाध्यक्षों से जानकारी ले रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि मंदिरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। खासकर महाहर धाम में पर्याप्त फोर्स की तैनाती की जाएगी, जिससे कि किसी भी प्रकार की दुर्व्यवस्था न उत्पन्न हो।