{"_id":"5a3d525a4f1c1bcd6d8b5a13","slug":"111513968218-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभु येशु के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को नृत्य और नाटिका के माध्यम से किया चित्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु येशु के जीवन के विभिन्न प्रसंगों को नृत्य और नाटिका के माध्यम से किया चित्रित
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कॉलेज के परिसर में क्रिसमस का त्यौहार हर्ष एवं उल्लास के साथ शुक्रवार को मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ सिस्टर संजीता, सिस्टर प्रीति एवं अनिल की प्रभु ईशु की प्रार्थना से हुआ। इस पर्व पर सिस्टर अनुप्रिया के निर्देशन में प्रभु ईशु के अवतरण से लेकर उनके जीवन के विभिन्न प्रसंगों को नृत्य एवं नाटिका के माध्यम से चित्रित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम की संचालिका सिस्टर संजीता ने ईशु के जनसामान्य के मुक्तिदाता स्वरूप पर विस्तृत प्रकाश डाला। फादर दिलराज ने प्रभु ईशु के संदेशों को वर्तमान संदर्भों से जोड़कर उसकी महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्हें गरीब, शोषित, उत्पीड़ित लोगों का मसीहा बताया। इस अवसर पर सेंटा क्लॉज ने छात्राओं में उपहार बांटा और उनके साथ खुशियां मनाई। अंत में प्रधानाचार्या सिस्टर अल्फोंसा ने आशीर्वचन दिया। इस अवसर पर सिस्टर अंजना, मीरा चतुर्वेदी, पूनम वर्मा, रजनी मिश्रा, सुष्मिता, अनुश्री, साक्षी, रामबचन, राजेश कुमार राय, मनोरमा राय, अनिता उपाध्याय, हर्षनाथ पांडेय, पूर्णिमा सिंह, प्रीति, ज्ञानचंद्र भारती, शिवशंकर दूबे, मदन कुमार राय, सुनीत कौशल, मयंक कुमार यादव आदि उपस्थित रहीं।