{"_id":"59e4ed4a4f1c1bc8678b63a3","slug":"111508175178-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहकों से चमका सर्राफा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहकों से चमका सर्राफा बाजार
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। धनतेरस और दीपावली का पर्व नजदीक आते ही सराफा बाजार की चमक बढ़ गई है। सराफा की दूकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल दिखने लगी है। पैन कार्ड देने की लिमिट बढ़ने से ग्राहकों का उत्साह बढ़ा हुआ है। दूकानों पर पहुंचे ग्राहक सोने-चांदी का सिक्का, चांदी के नोट के साथ गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा और बर्तनों की खरीद करने में जुट गए हैं।
कई लोग जहां धनतेरस के लिए सोने-चांदी के आभूषणों की खरीद कर रहे हैं। वहीं कई नवंबर माह में शुरू होने वाले लगन में घर में बेटी-बेटे की शादी के लिए भी आभूषणों की खरीद कर रहे हैं। धनतेरस पर्व पर सबसे अधिक बिक्री सोने के सिक्के और नोट की बिक्री होती है। इसलिए दूकानदारों ने 10, एक हजार के साथ दो हजार के चांदी के नोट उपलब्ध कराया है। व्यापारियों का कहना है कि धनतेरस पर ज्यादा लोग चांदी के आभूषणों की खरीद करते हैं। नए के साथ ही पुराने सिक्के उपलब्ध कराए गए हैं। विक्टोरिया और जार्ज पंचम वाले चांदी के सिक्कों की अच्छी बिक्री हो रही है। कई दूकानदारों का कहना है कि धनतेरस पर जिस तरह से बाजार चमकना चाहिए, उतनी चमक नहीं है। फिर भी धनतेरस पर बाजार चमकने की उम्मीद है।