फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   11 Jamati living in quarantine center can go to jail tomorrow if corona report negative in gazipur

गाजीपुर में कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर कल जेल जा सकते हैं क्वारंटीन सेंटर में रह रहे 11 जमाती

Tue, 14 Apr 2020 10:36 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 14 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
11 Jamati living in quarantine center can go to jail tomorrow if corona report negative in gazipur
custody - फोटो : Facebook

गाजीपुर शहर हमीद सेतु के पास स्थित एक निजी हॉस्पिटल में बने क्वारंटीन सेंटर में रह रहे दिलदारनगर के 11 जमाती कल जेल जा सकते हैं। देहरादून और सहारनपुर से आए जमातियों की सहायता करने के मामले को लेकर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि अभी इनका दूसरा सैंपल वाराणसी भेजा गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है इसके बाद फैसला किया जाएगा। 

विज्ञापन


दरअसल, जिले में दो दिनों में लगातार कोरोना के 5 मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया। इसमें तीन बाहरी जमाती जबकि दो दिलदारनगर के शामिल हैं।  दिलदारनगर के दोनों जमाती वहां एक मस्जिद में मिले थे जिनके साथ अन्य 11 लोग भी थे। दो अप्रैल को इन्हें गाजीपुर लाया गया और इनकी पहली सैंपलिंग की गई।
विज्ञापन


इसके बाद इन पर बाहरी लोगो को शरण देने, लॉक डाउन तोड़ने और अन्य मामलों को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पहले इन्हे रेलवे प्रशिक्षण केंद में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था लेकिन बाद में एक निजी अस्पताल में बने क्वारंटीन सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया। कल इनका कोरंटाइन का समय पूरा हो रहा है। अब अगर रिपोर्ट नेगेटिव आईं तो इन्हे घर के बजाय जेल जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर के सीओ ओजस्वी चावला ने बताया कि जमातियों को कोरंटाइन किया गया है और सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है, अगर रिपोर्ट नेगेटिव आई तो उन्हें जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed