फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   1.08 crore rupees released for cremation grounds in nine gram panchayats

Ghazipur News: नौ ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थलों के 1.08 करोड़ रुपये जारी

Sat, 03 Jan 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
1.08 crore rupees released for cremation grounds in nine gram panchayats
गाजीपुर। जनपद में 18 अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण होना है। एक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण पर 24 लाख की धनराशि खर्च की जाएगी। पहली किस्त के रूप में 12-12 लाख रुपये के दर से नौ ग्राम पंचायतों को 1.08 करोड़ रुपये जारी कर दिया गया है। पहली किस्त जारी होने के बाद संबंधित ग्राम पंचायतों में अंत्येष्टि स्थल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

अब तक अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण का मामला अधर में लटका हुआ था, क्योंकि शासन की ओर से पहली किस्त का बजट जारी करने में देर किया गया। करीब सात महीने बाद शासन की ओर से अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण के लिए पहली किस्त जारी कर दी गई है। लंबे समय से बजट का इंतजार किया जा रहा था। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद को 18 अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण का लक्ष्य मिला है। इसको लेकर जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण कार्य होना तय है। पंचायती राज विभाग को अब तक नौ प्रस्ताव मिले हैं। सभी नौ ग्राम पंचायतों में 12-12 लाख रुपये का बजट भेज दिया गया है। एक अंत्येष्टि स्थल का निर्माण 24 लाख की लागत से होना है। इसके लिए बजट दो किस्तों में जारी किए जाने का प्रावधान है। पहली किस्त में 12 लाख तो दूसरी किस्त में 12 लाख। अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण होने से संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

इनसेट-
ये सुविधाएं कराई जाएंगी मुहैया
गाजीपुर। अंत्येष्टि स्थल के लिए चयनित ग्राम पंचायत इसका निर्माण टेंडर प्रक्रिया से कराएगी। अंत्येष्टि स्थल पर शवदाह गृह, शांति स्थल, शेड बनाने के साथ, इंटरलाकिंग, सीमेंटेड कुर्सी, स्नान के लिए नल और शौचालय का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
------
अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण के लिए शासन से बजट मिल गया है। पहली किस्त का बजट नौ ग्राम पंचायतों को जारी कर दिया गया है। अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। - रमेशचंद्र उपाध्याय, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed