फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना स्थगित

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना स्थगित

Fri, 08 Feb 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना स्थगित
गाजीपुर। मानदेय बढ़ोतरी और अन्य मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की ओर से आरटीआई परिसर में दिया जा रहा धरना शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया। प्रदेश नेतृत्व से हुई वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बजट में हमारे लिए धन की व्यवस्था की है जो बहुत खुशी की बात है। चेतावनी दिया कि अगर जल्द ही वार्ता के अनुरूप मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आगे फिर और जोर-शोर से आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसोसिएशन के जिला संरक्षक सूरज प्रताप सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य सरकार का ध्यान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के न्यूनतम मानदेय की तरफ आकृष्ट कराने के लिए था। हम अपने इस उद्देश्य में सफल भी हुए। मुख्यमंत्री ने बजट में आंगनबाड़ी, आशा, रसोइया तथा ग्राम चौकीदार के मानदेय में वृद्धि के लिए बजट में अतिरिक्त धन की व्यवस्था की है। धरना को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने की घोषणा करते हुए जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कामबंद कलमबंद हड़ताल स्थगित की जाती है लेकिन अगर सरकार हमारे मानदेय वृद्धि से संबंधित शासनादेश शीघ्र जारी नहीं करेगी तो एक बार फिर हम आंदोलन की राह पकड़ने को बाध्य होंगे। इस मौके पर समां, अंजू, नाजनीन, सीमा, सरोज, चंद्रकला, फहमीदा, उमा, सुनीता, प्रज्ञा, नवशीन, रेखा, अनीता, लक्ष्मी, सावित्री, शशिबाला, रेनू, अनिता गुप्ता आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थीं। आज
विज्ञापन

शुक्रवार के कार्यक्रम की अध्यक्षता आरती प्रजापति एवं संचालन सुनीता पांडेय ने किया। उधर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ के जिला संरक्षक अमरनाथ दूबे ने बताया कि फिलहाल यह धरना समाप्त कर दिया गया है। अगर आश्वासन के अनुरूप मानदेय नहीं दिया जाता है तो हम फिर आवाज बुलंद होंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री माया सिंह, जिला को-आर्डिनेटर तिलकू कुशवाहा, लाची कुशवाहा, हीरा यादव, निर्मला सिंह, कमला यादव, जामवंती , नीता सिंह, माया राय, ममता अधिकारी, शाीला चौहान, शाहनवाज परवीन, गीता वर्मा, आशा जायसवाल, कंचन राय, मंजू यादव, सीता सिंह, ऊषा वर्मा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed