{"_id":"5bfd7c60bdec2241805770b0","slug":"101543339104-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण करने पर प्रसन्नता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण करने पर प्रसन्नता
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद। मुहम्मदाबाद नगर के निवासी दो जिला जजों उमेश कुमार एवं प्रदीप कुमार श्रीवास्तव को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण करने पर स्थानीय अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सिविल बार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्रनाथ श्रीवास्तव ने दोनों जजों की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए बताया कि 22 नवंबर को प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक एवं मुख्य न्यायाधीश द्वारा उच्च न्यायालय के नवनियुक्त 28 अपर न्यायाधीशों को शपथ दिलाई गई। उसमें मुहम्मदाबाद नगर के निवासी वाराणसी के पूर्व जिला जज उमेश कुमार एवं गाजियाबाद के पूर्व जिला जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव शामिल हैं। एक ही नगर के उच्च न्यायालय में दो जजों के बनने पर पूरे नगर में प्रसन्नता व्याप्त है। प्रदीप कुमार श्रीवास्तव मच्छटी इंटर कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य स्व. रामचंद्र लाल के सुपुत्र हैं। इसके पूर्व वह गाजियाबाद में जिला जज के पद पर तैनात थे। जबकि उमेश कुमार वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव के भतीजे हैं। वह इसके पहले वाराणसी में जिला जज के पद पर नियुक्त थे। स्थानीय अधिवक्ताओं सिविल बार एसोसिएशन मुहम्मदाबाद के अध्यक्ष महेंद्रनाथ लाल श्रीवास्तव, प्यारेलाल अग्रवाल, अख्तर याजदानी अब्बासी, कृष्णकुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, संतोष कुमार श्रीवास्तव, ह्रदयनारायण श्रीवास्तव, दिनेशचंद्र श्रीवास्तव, राजकिशोर अग्रवाल, विश्वम्भर दुबे, हिमांशु अग्रवाल एवं दानिश तौकीर आदि ने उच्च न्यायालय के नवनियुक्त न्यायाधीशों को बधाई दी है।
विज्ञापन