फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पार्किंग शुल्क के विरोध में टेंपो खड़ाकर किया प्रदर्शन

पार्किंग शुल्क के विरोध में टेंपो खड़ाकर किया प्रदर्शन

Fri, 13 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग शुल्क के विरोध में टेंपो खड़ाकर किया प्रदर्शन
सुहवल। ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन परिसर में टेंपो तथा अन्य वाहनों पर पार्किंग शुल्क लगाने के विरोध में शुक्रवार को टेंपो चालकों ने आस्तीन चढ़ा ली। यूनियन के अध्यक्ष सुरेश यादव के नेतृत्व में स्टेशन परिसर में टेंपो खड़ाकर धरना-प्रदर्शन किया। इस बीच मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि अगर पार्किंग शुल्क को समाप्त नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

टेंपो चालक ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन परिसर में रोज की तरह सुबह सवारी ले जाने के लिए पहुंचे। वहां मौजूद ठेकेदार ने चालकों से प्रति चक्र 20 रुपये की मांग की। इस पर चालकों ने शुल्क के बाबत पूछा तो ठेकेदार ने कहा कि यहां पार्किंग का टेंडर उनके नाम हुआ है। इस पर आपत्ति जताने के साथ ही जब वाहन चालकों ने उनसे टेंडर के बाबत कागजात मांगा तो देने से इंकार कर दिया। अपने संघ के अध्यक्ष को इसकी सूचना देने के साथ ही चालक अपने वाहनों को खड़ा कर परिसर में धरना-प्रदर्शन एवं नारेबाजी करने लगे। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि टेंडर के नाम पर टेंपो चालकों का शोषण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब तक टेंडर निरस्त नहीं किया जाता हम लोग इसका संचालन नहीं करेंगे। टेंपो चालकों की हड़ताल के चलते सवारियों को पैदल ही आना-जाना पड़ा। अंत में कुछ लोगों ने चालकों को समझा-बुझाकर किसी तरह धरना-प्रदर्शन समाप्त कराया, लेकिन चालकों ने मांग पूरा होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। इस मौके पर छोटे यादव, रमेश सिंह, पिंटू, बालिस्टर, मान सिंह, सिपाही, सबरू, संतोष, अजय सिंह, मुन्ना, दया, छोटे सिंह, रविंद्र पांडेय, उमेश, धर्मेंद्र, गोलू, महमूद, सलीम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed