फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बिजली संकट : जेई को बंधक बना किया प्रदर्शन

बिजली संकट : जेई को बंधक बना किया प्रदर्शन

Sat, 07 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बिजली संकट : जेई को बंधक बना किया प्रदर्शन
मरदह (गाजीपुर)। बेतहाशा बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग हो-हल्ला करते हुए स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे और जेई को बंधक बनाकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जेई द्वारा समस्या के समाधान का आश्वासन देने पर किसी तरह लोग शांत हुए।
विज्ञापन

क्षेत्र में बेतहाशा बिजली कटौती को लेकर लोग परेशान हैं। बिजली आपूर्ति के दौरान भी लो-वोल्टेज से मुसीबत जस की तस बनी रह रही है। लोगों ने इसकी कई बार शिकायत की थी, लेकिन कोई सुधि लेने वाला नहीं है। शनिवार को हालात और बिगड़ने पर इसकी शिकायत के लिए लोग बार-बार जेई को फोन मिला रहे थे, लेकिन मोबाइल बंद मिला। दूसरे नंबर पर घंटी बजने के बाद भी फोन न उठने पर लोग नाराज हो गए। शनिवार को कटौती और लो-वोल्टेज को लेकर ग्राम विकास सेवा समिति के सदस्यों ने जेई से फोन पर बात की। कटौती के संबंध में पूछा, तब जेई विद्युत कनेक्शन रसीद की मांग करते हुए लोगों पर नाराज होने लगे। इससे नाराज समिति के सदस्य लोगों के साथ विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गए हो-हल्ला के बीच प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

नाराज ग्रामीणों ने मौके पर मौजूद जेई नीरज सोनी को बंधक बना लिया। ग्राम विकास सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि क्षेत्र में मनमाने तरीके से बिजली आपूर्ति की जा रही है। बिजली के आने और जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। कटौती की वजह से भीषण गर्मी में जहां लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है, वहीं बिजली पर आधारित कारोबार ठप पड़ा हुआ है। यदि बिजली रह भी रही है तो वोल्टेज इतना कम रह रहा है कि उसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। कम वोल्टेज की वजह से कूलर-पंखा पूरी रफ्तार से नहीं चल पा रहे हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। पंप न चलने के कारण किसान धान की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। आए दिन जर्जर तार टूट कर गिर रहे हैं। इसे दुरुस्त करने के नाम पर घंटों बत्ती गुल रह रही है। जेई द्वारा समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इस लोगों ने जेई को मुक्त किया। साथ ही लोगों ने यह कहते हुए प्रदर्शन समाप्त किया कि यदि सुधार नहीं हुआ तो वह बड़े आंदोलन को विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में अभिषेक सिंह, गनेश प्रसाद, महमूद अहमद, ओमप्रकाश पाल, गुड्डू अहमद, मेराज अहमद, सतीश वर्मा, अरूण आर्य, दरोगा अहमद, सौरभ वर्मा, जयप्रकाश पाल, अनिल पासवान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
बिजली आपूर्ति में बाधक बन रहे जर्जर तार
आए दिन टूट कर गिर रहे तार, घंटों गुल हो जा रही बत्ती
समस्या को लेकर कभी भी फूट सकता है लोगों का गुस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed