फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल

Thu, 24 May 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 24 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल
गाजीपुर। सरकार द्वारा कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में तीसरे दिन गुरुवार को भी डाक कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। जिले के मंडल की सभी शाखाएं बंद रहीं। इस दौरान कर्मचारियों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए कहा कि मांगे माने जाने तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर में प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जब तक हमारी मांगों को मान नहीं लिया जाता है, तब तक हमारा आंदोलन चलता रहेगा। इस मौके पर अशोक कुमार सिंह, बब्बन सिंह, सत्यप्रकाश यादव, चंद्रशेखर, संदीप गुप्ता, मुरली मनोहर, सुरेंद्रनरायन, विरेंद्र प्रसाद, श्यामनारायण राम, उमेश राम, विनयप्रकाश, भावना मिश्रा, कुमारी पूनम, ज्ञानवती, टूसा कुशवाहा, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता डीसीएस के अध्यक्ष घनश्याम सिंह तथा श्रीनाथ सिंह यादव और संचालन मंत्री अशोक कुमार ने किया। करीमुददीनपुर संवादाता के अनुसार स्थानीय उप डाकघर पर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रामीण डाक सेवक गाजीपुर के आह्वान पर जीडीएस कर्मचारी आज तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार हमारे आंदोलन को गंभीरता से नहीं ले रही है। मांगे पूरी होने तक हम लोग भी आंदोलन से पीछे हटने वाले नहीं है। मांग पूरा होने तक हमारी हड़ताल अनवरत जारी रहेगी। इस मौके पर अशोक सिंह , सच्चितानंद ,तेजबहादुर राय, गुड्डू यादव, लल्लन तिवारी, मुनीब यादव, श्रीपति यादव, ओमप्रकाश, सुरेंद्र ,संजीव, सुबासचंद्र, लाल बचन, अमरनाथ, रामदरश कुशवहा, रामनरायन सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed