{"_id":"5b04559c4f1c1b894c8b66d1","slug":"101527010716-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी कर अस्सी लीटर शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापेमारी कर अस्सी लीटर शराब बरामद
Updated Tue, 22 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र में रमजान को देखते हुए जिलाधिकारी के बालाजी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने भदौरा गांव स्थित ईंट-भट्ठे पर छापामारी की। इस दौरान अस्सी लीटर कच्ची शराब एवं पांच कुंतल लहन के साथ बनाने का उपकरण भी बरामद किया। टीम ने इस दौरान आधा दर्जन भट्ठियों को नष्ट करने के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
जिला आबकारी अधिकारी अभिमन्यु सिंह को सूचना मिली कि ईंट-भट्ठे पर कच्ची शराब बनाने का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा है। इस पर उन्होंने स्थानीय थाना पुलिस के साथ अपनी टीम के आबकारी निरीक्षक रविनंदन गौड़ को छापेमारी का निर्देश दिया। टीम के पहुंचते ही भट्ठे से अधिकांश सदस्य भाग खड़े हुए। छापेमारी के दौरान टीम ने 80 लीटर कच्ची शराब, पांच कुंतल लहन बरामद किया। जबकि बरामद 1500 लीटर नौसादर नष्ट कर दिया गया। साथ ही शराब बनाने के उपकरणों के साथ टीम ने दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी मुन्ना प्रजापति, स्थानीय थाना क्षेत्र के बसुका गांव निवासी हरेंद्र प्रजापति और रेवतीपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव निवासी रामाशंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को धारा 60 आबकारी एक्ट के तहत चलान कर दिया। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी अभिमन्यु सिंह ने बताया कि भट्ठों पर शराब बनाने का गोरखधंधा बंद नहीं हुआ तो भट्ठा स्वामियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी से जल्द ही अनुमति ली जाएगी।