{"_id":"5ae20d974f1c1b9b098b6a88","slug":"101524764055-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश को ऊंचाई देने में रात-दिन लगे हैं पीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश को ऊंचाई देने में रात-दिन लगे हैं पीएम
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जखनियां(गाजीपुर)। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोफीपुर ग्राम पंचायत में ग्राम स्वराज योजना के तहत रात में प्रवास कर ग्रामसभा के लोगों के साथ चौपाल लगाया। इसमें भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से लोगों को अवगत कराया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि यह सरकार गरीबों के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत, सुंदर भारत-विकसित भारत के नारे के साथ देश को शीर्ष स्थान पर ले जाने के लिए दिन रात निरंतर कार्य कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छ भारत के तहत हर ग्राम सभा को शौचालय युक्त बनाया जा रहा है, जिनके पास आवास नहीं है सभी को आवास मुहैया कराया जा रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत हर गरीब परिवारों को गैस चूल्हा प्रदान किया जा रहा है। कैंप लगाकर नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिए जा रहे हैं। हर ग्राम में एंबुलेंस हॉस्पिटल द्वारा जरूरतमंदों को दवा वितरित की जा रही है। ग्राम सभाओं में कृषि विभाग द्वारा मिट्टी का परीक्षण कर किस फसल की खेती करनी है, उसकी जानकारी दी जा रही है। गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है, जिसका पूरा खर्च सरकार दे रही है। युवाओं को बिना किसी गारंटी के रोजगार के लिए लोन दिया जा रहा है, जिससे वह आत्मनिर्भर बन सके। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रभुनाथ चौहान ने कहा प्रधानमंत्री का सपना है कि अपना भारत गरीबी मुक्त भारत हो साथ ही साथ देश में इतना विकास होगा की जो भी आवश्यकता है, उनके आसपास उपलब्ध होगा। चौपाल में जिला कृषि अधिकारी सहित ग्राम पंचायत अधिकारी, पंजाब नेशनल बैंक मैनेजर, इंडेन गैस संचालक सहित प्रमुख विभागों के लोग उपस्थित रहे और सरकार द्वारा चल रही योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा किया। इस मौके पर प्रमोद वर्मा, मंडलाध्यक्ष उमाशंकर यादव, महामंत्री धर्मवीर भारद्वाज, बूथ अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, बृजेश राम, टुनटुन राम, अटल सिंह, राजेश शर्मा, पारस पांडेय, दिनेश यादव, सौरभ सिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान रीता राम और संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रदेव कुशवाहा ने किया।