{"_id":"5a8333844f1c1b9b248b4e6a","slug":"101518547844-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव के लिए किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव के लिए किया नामांकन
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमाबाद। विकास खंड कासिमाबाद के दो ग्राम सभाओं में रिक्त ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों के लिए होने वाले उपचुनाव में नामांकन के लिए प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। यह क्षेत्र पंचायत नगवां के वार्ड संख्या-49 में क्षेत्र पंचायत सदस्य कांता राम की मृत्यु के बाद यह पद खाली चल रहा है। इसके लिए मंगलवार को कुल तीन नामांकन पत्र दाखिल किए गए। यह तीनों नामांकन पत्र कांता राम के पुत्र कांता अनिल ने तीन सेट में दाखिल किया, जिससे इस सीट पर कांता अनिल का निर्विरोध क्षेत्र पंचायत चुना जाना तय माना जा रहा है। वहीं, डाही के ग्राम प्रधान जयप्रकाश राम की हत्या हो जाने के बाद यह पद रिक्त है। उक्त पद चार लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें नीलम देवी पत्नी ओमप्रकाश, सुनीता पत्नी जयप्रकाश, सुभाष पत्नी शिवनाथ, मोती पुत्र केदार प्रमुख हैं। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 15 फरवरी निर्धारित की गई है। नामांकन के दौरान निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन