{"_id":"5a58f0de4f1c1be2408b473a","slug":"101515778270-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभा संपन्न विद्यार्थियों को भटकने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभा संपन्न विद्यार्थियों को भटकने से बचाया
Updated Fri, 12 Jan 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। अनुदानित महाविद्यालय अनुमोदित शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक शुक्रवार को शिव वाटिका परिसर में हुई। जिले भर के विभिन्न महाविद्यालयों से आए शिक्षकों ने शोध कार्य के प्रति गंभीर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति को धन्यवाद ज्ञापित किया। संघ के प्रदेश प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अनुमोदित शिक्षकों को शोध कार्यों में सहभागी बनाकर कुलपति ने एक तरफ जहां अनुदानित डिग्री कालेजों के अनुमोदित शिक्षकों को सम्मान दिया है, वहीं मेधावी और प्रतिभा संपन्न विद्यार्थियों को भटकने से बचाया है।
उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में कुलपति की ओर से उठाया गया यह कदम केवल ऐतिहासिक ही नहीं, बल्कि शोध कार्य में व्याप्त भ्रष्टाचार को समूल नाश करने का निर्णायक कदम भी है। डॉ. अभय मालवीय ने कहा कि कुलपति का यह निर्णय अनुमोदित शिक्षकों के प्रति उनके भरोसे का परिचय है। डा. प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा कि सभी विषयों में और विशेषकर सारी दुनिया के लिए चुनौती बन चुके पर्यावरण के क्षेत्र में शोध निर्देशकों की कमी थी। इस कदम से पर्यावरण सुधार के लिए मेधावी छात्रों को नए-नए शोध के माध्यम से जहां सुअवसर मिलेगा, वहीं प्रदूषण निवारण में नई संभावनाओं की तलाश हो सकेगी। बैठक में डॉ. अवधेश पांडेय, डॉ. विजय कुमार ओझा, डॉ. सतीश पांडेय, डॉ. नित्यानंद राय, डॉ. प्रदीप यादव, डॉ. अवनीश राय, डॉ. अजय चौहान, डॉ. संजय राय, डॉ. धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ. संतोष सिंह तथा डॉ. प्यारेलाल आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. अचल कुमार सिंह ने की।