फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   वोटरलिस्ट में नाम शामिल करने के लिए प्रकोष्ठ का गठन

वोटरलिस्ट में नाम शामिल करने के लिए प्रकोष्ठ का गठन

Thu, 11 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
वोटरलिस्ट में नाम शामिल करने के लिए प्रकोष्ठ का गठन
जमानिया। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण का कार्यक्रम चल रहा है। इसके तहत स्टेशन बाजार स्थित हिंदू पीजी कॉलेज में अध्ययन कर रहे ऐसे छात्र-छात्राओं जिन्होंने पहली जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है अथवा इसके पहले पूर्ण कर चुके हैं और नामावली में नाम अंकित नहीं है उनको वोटर लिस्ट में शामिल कराने का अभियान शासन की मंशा के अनुरूप चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र नाथ सिंह के निर्देश पर महाविद्यालय के स्वीप को-ऑर्डिनेटर द्वय डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा एवं डॉ. अरुण कुमार ने शासकीय निर्देश के अनुरूप बैठक कर वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने के लिए एक प्रकोष्ठ का गठन किया है। इसमें प्राचार्य मुख्य परामर्शी/संरक्षक, स्वीप-को-ऑर्डिनेटर द्वय के अतिरिक्त महाविद्यालय के रोवर्स प्रभारी डॉ.संजय कुमार सिंह, रेंजर्स प्रभारी डॉ. अरुंधती त्रिवेदी, डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी सदस्य एवं बीएससी भाग 2 की छात्रा चांदनी भारती एवं राजन कुमार को रखा गया है। इस संबंध में प्राचार्य डा देवेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि इस गठित टीम को महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को चिह्नित कर वोटरलिस्ट में नाम शामिल कराने की जिम्मेदारी दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed