फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर समिति बनी

ंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर समिति बनी

Fri, 22 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
ंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर समिति बनी
गाजीपुर। राइफल क्लब के सभागार में जिला गंगा समिति की बैठक गुुरुवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी के बालाजी ने गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के संबंध में किए जाने वाले कार्य एवं सिद्धांतों को उपस्थित अधिकारियों को बताया। उन्होंने कहा कि गंगा को प्रदूषण मुक्त करना एवं स्वच्छ, पवित्र बनाए रखने के लिए केंद्र एवं राज्य स्तर पर समिति बनायी गयी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नदी में जल की रासायनिक, भौतिक एवं जीव विज्ञानीय गुणवत्ता को पुन: स्थापित करने एवं इसे बनाये रखने का कार्य किया जाय। प्राकृतिक मौसमी विविधता में परिवर्तन किए बिना नदी में प्रवाह बनाए रखने, जलीय एवं तटीय जैव विविधता को पुन: सृजित एवं संरक्षित करने तथा प्रदूषण के स्रोत, दबाव को कम करने और इसके प्राकृतिक भूजल पुर्नभरण विशेषताओं को बनाए रखने के लिए गंगा नदी के तट और इसके बाद मैदान को निर्माण मुक्त जोन बनाने को कहा। जिलाधिकारी ने गंगा नदी में पर्यावरणीय प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण करने के लिए कहा कि इसके तटों पर प्रत्यक्ष रूप से अथवा अप्रत्यक्ष रूप से अशोधित अथवा शोधित सीवेज कीचड़, व्यवसायिक बहिस्राव अपशिष्ट नहीं डालेगा। उन्होंने नदी किनारे के अवस्थित 41 ग्राम पंचायतों
विज्ञापन

में स्वच्छता के प्रति जागरूक करने एवं ग्रामवासियों को प्रेरित कर वृक्षारोपण कराने को कहा। इस अवसर पर डीएफओ एच राजा मोहन, अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed