{"_id":"59e0f3334f1c1ba7678b5afd","slug":"101507914547-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह। क्षेत्र के हैदरगंज गांव स्थित बैजनाथ हनुमान इंटर कालेज के परिसर में विद्यालय के दस वर्ष पूरा होने के बाद वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर विद्यालय के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, लोकगीत, भोजपुरी गीत, पंजाबी नृत्य, धोबिया, सामाजिक, एकल, दहेज गीत, राजस्थानी नृत्य, सामूहिक गीत के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ सपा नेता जयकिशुन साहू ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त होता है। अच्छी शिक्षा के साथ ही अच्छे संस्कार भी जरूरी हैं। बच्चे ही देश का भविष्य एवं कर्णधार हैं। विशिष्ट अतिथि राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामवतार यादव ने कहा कि छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना चाहिए। इस मौके पर ओमप्रकाश गुप्ता, ग्राम प्रधान रामबदन गुप्ता, प्रेमकुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, सुनील राम, शैलेश राम, डा. रामनाथ गोड़, दुर्जन प्रसाद, राजन सिंह, शशिधर सिंह, जयप्रकाश सिंह, विद्यालय की प्रबंधक सरिता गुप्ता, प्रधानाचार्य मनोज कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता पूर्व प्रमुख सुभाषचंद्र गुप्ता एवं संचालन अमरजीत यादव तथा अंत में आभार विद्यालय के संस्थापक राजेश गुप्ता ने व्यक्त किया।