{"_id":"6a91d99906827f43570710b5","slug":"10000-devotees-performed-jalabhishek-of-bholenath-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-159116-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 10 हजार भक्तों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 10 हजार भक्तों ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक
विज्ञापन
महाहर धाम सावन माह के अंतिम दिन पौराणिक शिव मंदिर में भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक व दर्शन पूजन क
मरदह। सावन माह के अंतिम दिन शुक्रवार को पौराणिक महाहर धाम शिव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
सुबह से ही श्रद्धालु बेलपत्र, गंगाजल, दूध और फूल-माला लेकर कतार में लग गए। घंटों इंतजार के बाद भक्तों ने गर्भगृह में पहुंचकर बाबा का अभिषेक किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिवार और समूह के साथ मंदिर पहुंचे। महंत पंडित रविशंकर दास ने बताया कि सावन के अंतिम दिन करीब 10 हजार शिवभक्तों ने दर्शन-पूजन किया। श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक कर मनोकामना मांगी।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। थानाध्यक्ष पवन उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह, प्रवीण पटवा, डॉ. रामप्रवेश सिंह, बृजेश सिंह और अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।