फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   1 lakh 35 thousand fine recovered

बकाया न जमा करने पर काटा दो उपभोक्ताओं का कनेक्शन

Thu, 21 Jul 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Thu, 21 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
1 lakh 35 thousand fine recovered
बिजली - फोटो : amar ujala
 शहर के मियापुरा मुहल्ला में नगर एसडीओ अभिषेक मिश्रा के नेतृत्व में गुरुवार को चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 70 हजार का बकाया होने पर जहां दो लोगों का कनेक्शन काट दिया गया, वहीं बकाया का एक लाख 35 हजार रुपया वसूल किया गया। चेकिंग अभियान के चलते मोहल्लावासियों में अफरा-तफरी की स्थति मची रही।
विज्ञापन

जांच टीम में शामिल प्रकाशनगर उपकेंद्र के जेई अकबर अली ने बताया कि मियापुरा मुहल्ला में 21 उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच की गई। इस दौरान सत्तर हजार रुपया बकाया होने पर दो लोगों का कनेक्शन काटा गया, जबकि पांच नया मीटर लगाने के साथ ही दो लोगों को लोड़ बढ़ाया गया। बताया कि 1 लाख 35 हजार रुपया वसूल किया गया। नगर एसडीओ अभिषेक मिश्रा ने शहरवासियों से विभाग की तरफ से अपील किया कि किसी भी हाल में समय से विद्युत बिल का भुगतान कर दें। बिल न जमा करने पर सेक्शन थ्री और सेक्शन पांच की नोटिस जारी कर तहसील के माध्यम से बकाए का वसूली कराई जाएगी। बताया कि विभाग की तरफ लगातार चेकिंग अभिायन चलाया जाएगा। इस दौरान चोरी से बिजली जलाने वाले या बाईपास  केक्शन का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही अन्य  विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यदिकोई उपभोक्ता मीटर रीडर को मीटर की रीडिंग  करने से रोकता है तो उसका कनेक्शन विच्छेद कर दिया जाएगा। टीम में लाइनमैन और मीटर विभाग टीम के सदस्य शामिल थे। चेकिंग अभियान के चलते मुहल्लावासियों में अफरा-तफरी की स्थिति मची रही। इस दौरान सबसे ज्यादा परेशान वे लोग रहे, जो अवैध रूप से बिजली जला रहे थे या जिनका अधिक बकाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed