फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   1.53 crore received to buy sports equipment

खेल सामग्री खरीदने को मिले 1.53 करोड़

Wed, 01 Dec 2021 12:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
1.53 crore received to buy sports equipment
शासन ने अब बच्चों को शिक्षा के साथ खेल में भी दक्ष बनाने का फैसला किया है। इसके लिए परिषदीय स्कूलों में खेल सामग्री खरीदने के बाबत शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग को एक करोड़ 53 लाख 50 हजार रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

जिले में परिषदीय विद्यालयों की कुल संख्या 2269 है। इसमें 1468 प्राथमिक, 352 उच्च प्राथमिक और 449 कंपोजिट विद्यालय हैं। अधिकारियों के मुताबिक खेल सामग्री खरीदने के लिए प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय को पांच हजार और उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों के लिए दस-दस हजार रुपये आवंटित किए गए हैं। खेल सामग्री की खरीद के लिए विद्यालय परिसर में उपलब्ध मैदान को भी ध्यान में रखा जाएगा। खरीद करने वाली टीम में प्रधानाध्यापक के अलावा शिक्षा समिति के अध्यक्ष, दो जागरूक अभिभावक और व्यायाम शिक्षक शामिल होंगे। विद्यालय स्तर पर समय सारणी बनाकर खेलकूद की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिला समन्वयक प्रशिक्षण अरुण प्रकाश ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के लिए खेलकूद की सामग्री की खरीद के बाबत एक करोड़ 53 लाख 50 हजार की धनराशि प्राप्त हुई है। इसमें पांच हजार की दर से 1468 प्राथमिक विद्यालयों को 73 लाख 40 हजार, 352 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए 35 लाख 20 हजार और 449 कंपोजिट विद्यालयों के लिए 44 लाख 90 हजार रुपये जारी किए जाएंगे। बीएसए हेमंत राव के मुताबिक खेलकूद के दौरान बच्चों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। इसके अलावा प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक परिषदीय विद्यालय में फर्स्ट एड बाक्स की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने को कहा गया है। विद्यालयों में क्रय की गई खेल सामग्री का शत-प्रतिशत सत्यापन विद्यालय स्तरीय चयन समिति को करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed