फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   0 KVA transformer burnt in Rampur for months

रामपुर में महीनों से फुंका पड़ा है 250 केवीए का ट्रांसफार्मर...फोटो...7

Tue, 14 Jul 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
0 KVA transformer burnt in Rampur for months
खानपुर। विद्युत उप केंद्र रामपुर के अंतर्गत आने वाला 250 केवीए का ट्रांसफार्मर महीनों से फुंका पड़ा है। विभागीय कर्मचारी और अधिकारियों की लापरवाही की वजह से इलाके के करीब 250 घरों के लोग, जहां लगातार अंधेरे में अपनी रातें गुजारने के लिए विवश हैं। इलाके में 400 से भी अधिक व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भी ताला लग गया है। बिजली आपूर्ति न होने से इलाके के लोगों में विभागीय लापरवाही के कारण काफी नाराजगी है। बताया कि विभाग जनता की सहूलियत के प्रति बेहद बेपरवाह है। एक तरफ लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, तो दूसरी ओर विभाग का राजस्व क्षति भी हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर 19 जून से ठप पड़ा हुआ है। इसकी सूचना विद्युत उपकेंदै्र को कई बार दी जा चुकी है। विभाग दो बार ग्रामीणों के सहयोग से नया ट्रांसफार्मर लगाने की खानापूर्ति कर चुका है। लेकिन यह ट्रांसफार्मर भी बिजली आपूर्ति शुरू होने से पहले फुंक गया। अब ग्रामीणों को किसी तरह से दो फेस की मामूली वोल्टेज से बिजली आपूर्ति किया जा रहा है। देखा जाए तो इलाके के व्यवसायिक कनेक्शन में आटा चक्की के कनेक्शन हैं। हालात ऐसे हैं कि आटा चक्की बंद होने से लोगों को खाने के लाले पड़ गए हैं। दूसरी ओर, ग्रामीण ढिबरी युग में जीने के लिए विवश हैं। इस संबंध में एसडीओ सैदपुर शिव शंकर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्म पर अधिक लोड होने की वजह से यह समस्या सामने आ रही है। उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed