फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ...जब आरोपी भी पहुंच गए थाने

...जब आरोपी भी पहुंच गए थाने

Tue, 17 Sep 2013 05:38 AM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Tue, 17 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। शकील कस्टडी डेथ मामले में पुलिसवालों के बयान लेने सोमवार को जांच अधिकारी सीओ सिटी मेरठ मनीषा सिंह कविनगर थाने पहुंचीं। तुरंत ही इस केस के आरोपी निलंबित चार पुलिसवाले भी बिना बुलाए थाने पहुंच गए। क्यों पहुंचे, इसका जवाब किसी के पास नहीं। आईओ ने 22 पुलिसवालों के बयान दर्ज किए। 14 जून 2013 को डासना निवासी शकील की कविनगर थाने की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। तत्कालीन एसओ कविनगर समेत आठ पुलिसवालों पर केस दर्ज हुआ था। एसएसपी ने इन सभी को सस्पेंड कर दिया था। कविनगर एसएचओ विनोद सिरोही ने बताया कि जांच गाजियाबाद के सीओ सेकेंड से हटाकर मेरठ की सीओ मनीषा सिंह को सौंपी गई है। लिहाजा पुलिसवालों के खिलाफ जो कुर्की की कार्रवाई कराई गई थी, वह रोक दी गई है। जांच के सिलसिले में सीओ थाने आई थीं। 164 के बयान में मृतक के परिजन पुलिसवालों के पक्ष में बयान दे चुके हैं। परिजनों ने ही जांच ट्रांसफर करने की मांग की थी।
विज्ञापन

बता दें कि शकील की पुलिस कस्टडी डेथ के बाद जमकर हंगामा हुआ था। तत्कालीन एसएसपी नितिन तिवारी को बुलंदशहर ट्रांसफर कर दिया गया था। मसूरी में पुलिस बल तैनात करना पड़ा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed