{"_id":"111-26491","slug":"Ghaziabad-26491-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यापारी से चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यापारी से चेन लूटी
Ghaziabad
Updated Sun, 21 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैशाली। मॉर्निंग वॉक पर निकले बिल्डिंग मैटेरियल सप्लायर से शनिवार सुबह सात बजे वैशाली सेक्टर-4 पुलिया पर बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। वैशाली सेक्टर-3 निवासी संजय सिंह बिल्डिंग मैटेरियल सप्लाई का काम करते हैं। शनिवार को वह घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। सेक्टर-4 पुलिया के पास उनके पीछे एक बाइक सवार ने तेज हार्न बजाया। संजय ने पलट कर देखा तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उनकी चेन झपट ली। संजय शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे भी भागे लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। संजय के अनुसार बदमाश काले रंग की पल्सर बाइक पर थे। बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट पहना था जबकि दूसरे बदमाश का चेहरा खुला था। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन