फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रात 12 बजे से हुआ रूट डायवर्ट

रात 12 बजे से हुआ रूट डायवर्ट

Sat, 09 Mar 2013 05:33 AM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Sat, 09 Mar 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर के जो लोग गोशाला से नोएडा या दिल्ली जाते हैं, उन्हें करीब 10 किलोमीटर का फेर कर एनएच-24 से होकर जाना पडे़गा। इससे न सिर्फ ज्यादा पेट्रोल-डीजल खर्च होगा, बल्कि किराए का बोझ भी पड़ेगा। रूट लंबा होने के कारण आटो वाले किलोमीटर के लिहाज से ज्यादा किराया वसूलेंगे। दरअसल, महाशिवरात्रि के मद्देनजर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए शुक्रवार रात 12 बजे से रूट डायवर्ट हो गया। डायवर्जन 11 मार्च दोपहर 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान दूधेश्वरनाथ मंदिर पर कांवडियों की भारी संख्या को देखते हुए दूधेश्वरनाथ मंदिर की तरफ आने वाले सभी वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबंधित रखा जाएगा। लिहाजा गोशाला से विजयनगर और विजयनगर से गोशाला होते हुए शहर में नहीं आया जा सकेगा। इसलिए एनएच-24 से होकर गुजरना पड़ेगा।
विज्ञापन


इन रूटों से गुजरें
a अगर आप लालकुआं से घंटाघर की तरफ जा रहे हैं तो चौधरी मोड़ से अंबेडकर रोड होते हुए निकलें। इसी तरह अगर मोहननगर से घंटाघर की तरफ आ रहे हैं तो हापुड़ मोड़ से पुराना बस अड्डे की तरफ जाकर गंतव्य तक जाएं।
विज्ञापन

a 'घंटाघर से मोहननगर की तरफ जाना चाहते हैं तो साजन मोड़ से डायमंड फ्लाईओवर, हापुड़ चुंगी और पुराना बस अड्डा, घूकना मोड़ होते हुए जाएं।
a 'हापुड़ से आ रहे हैं तो हापुड़ चुंगी चौराहे से डायवर्ट होकर पुराना बस अड्डा की तरफ से मेरठ रोड होते हुए गंतव्य की ओर जाएं।
धूमधाम से मनाएंगे महाशिवरात्रि
गाजियाबाद। महानगर के सभी शिवालयों में महाशिवरात्रि तैयारियां पूरी हैं। दूधेश्वरनाथ मंदिर में इस दिन करीब दो लाख भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। शुक्रवार को मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग ने बताया कि भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर में विशेष प्रबंधन किए गए हैं। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, इसके अलावा मंदिर समिति के 200 सौ कार्यकर्ता और नागरिक सुरक्षा के 200 कार्यकर्ता सहित 50 पुरुष और महिला पुलिस मेला क्षेत्र में निगरानी रखेंगे। शृंगार समिति के विजय मित्तल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर पूरे मंदिर प्रांगण को 3 ट्रक फूलों और लाइट्स से सजाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed