{"_id":"6b03e531f85dca99b70076ac","slug":"three-people-including-a-woman-killed-in-a-road-accident-on-nh-9-in-ghaziabad-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: एक्सप्रेसवे पर कार ने सड़क पार कर रहे तीन राहगीरों को रौंदा, तीनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा: एक्सप्रेसवे पर कार ने सड़क पार कर रहे तीन राहगीरों को रौंदा, तीनों की मौत
Mon, 23 Nov 2026 12:33 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 23 Nov 2026 12:33 PM IST
सार
क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा सुबह करीब 10:30 बजे एचपी पेट्रोल पंप के सामने हुआ। तीन लोग एक्सप्रेसवे पार कर रहे थे। इसी दौरान महिंद्रा एक्सयूवी-700 ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच और मृतकों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार महिंद्रा एक्सयूवी-700 ने सड़क पार कर रहे तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहगीरों और ट्रैफिक पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। मृतकों में दो की उम्र करीब 50 से 55 वर्ष और एक की उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई है। देर शाम तक उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 10:30 बजे एचपी पेट्रोल पंप के सामने हुआ। तीन लोग एक्सप्रेसवे पार कर रहे थे। इसी दौरान महिंद्रा एक्सयूवी-700 (यूपी-21-डीपी-4699) ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
दो घायलों को हाईवे एंबुलेंस से जिला एमएमजी अस्पताल भेजा गया, जबकि तीसरे घायल को ट्रैफिक पुलिसकर्मी दामोदर ने मैक्स अस्पताल वैशाली पहुंचाया। एमएमजी अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों की मौत हो गई, जबकि तीसरे ने मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हटवाकर थाने भिजवाया। फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर आवश्यक कार्रवाई कराई गई। मृतकों के पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच और मृतकों की पहचान करने में जुटी है।
