{"_id":"111-22604","slug":"Ghaziabad-22604-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं का लगा अंबार, घेरा तहसीलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं का लगा अंबार, घेरा तहसीलदार
Ghaziabad
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीनगर। रोरी ग्राम पंचायत के माजरा विजयनगर में जनसमस्याओं का अंबार लगा है। कई बार की शिकायत के बाद भी निदान न होने पर शुक्रवार को निवासी भड़क उठे। तहसीलदार का घेराव कर समस्याओं के समाधान की मांग की। साथ ही मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी।
विजयनगर के लोग जिला पंचायत सदस्य संदीप जीनवाल के साथ तहसील पहुंचे। वहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। साथ ही तहसीलदार का घेराव किया। जीनवाल ने बताया कि मोहल्ले की तमाम नालियां और रास्ते टूटे हुए हैं, जिससे गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है। इसके कारण लोग खासे परेशान हैं। टूटे रास्तों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। नरेंद्र कुमार ने बताया कि कई बार तहसील अधिकारी समस्याओं के निदान कराने का आश्वासन दे चुके हैं। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उधर, घेराव के दौरान तहसीलदार श्याम अवध चौहान ने शीघ्र समस्याओं का निदान का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में जमीन खां, सलीम खान, मुन्ना अली, प्रमोद कुमार, जुगल किशोर, शमशाद, मुर्तजा, अनीश, शब्बीर अली आदि शामिल रहे।