फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आम आदमी का निकला दम

आम आदमी का निकला दम

Sun, 07 Oct 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Sun, 07 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर का सितम,सब्सिडी वाले सिलेंडर पर 11 रुपये और बढ़े
विज्ञापन

गाजियाबाद (ब्यूरो)। रसोई गैस के सिलेंडरों में लगी आग अभी पीछा नहीं छोड़ रही है। गैस वितरकों का कमीशन बढ़ाने के बाद अब आम आदमी की जेब से सस्ते सिलेंडर पर 11 और बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर पर 12 रुपये की चपत लगना तय है। दिक्कत यह है कि गैर वितरक इस कमीशन से भी खुश नहीं हैं और आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं।

गाजियाबाद में सब्सिडी पर मिलने वाले 6 सिलेंडरों पर 11.42 रुपये और बिना सब्सिडी के सिलेंडरों के दाम 12.47 बढ़ा दिए गए हैं। गौरतलब है कि 26 सितंबर को कंपनियों ने गैर सब्सिडी वाले सिलेंडरों की कीमतें बढ़ाकर 756 रुपये की थी। इसके बाद 1 अक्तूबर को रेट बढ़कर 879 रुपये कर दिए गए। अब गैस वितरकों का कमीशन बढ़ाने के चक्कर में सरकार ने सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों का रेट भी 11.42 पैसे और महंगा कर दिया। जहां जरूरत की हर चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं वहीं लगातार बढ़ रहे रसोई गैस के दामों ने आम आदमी का जीना दुश्वार कर दिया।
विज्ञापन

गाजियाबाद में सिलेंडरों पूर्व और वर्तमान कीमत
गैस सिलेंडर पूर्व अब
सब्सिडी वाला सिलेंडर 403.50 रुपये 414.92 रुपये
सब्सिडी रहित 879 रुपये 891.47 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed