फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Massive fire at a factory in Ghaziabad's Tronica City

गाजियाबाद: ट्रॉनिका सिटी की फैक्टरी में भीषण आग, मचा हड़कंप, दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Sat, 05 Sep 2026 11:30 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sat, 05 Sep 2026 11:30 AM IST
सार

ट्रॉनिका सिटी के सेक्टर-ए3 स्थित आर एंड आर इंक, डी-12 कपड़ों के बैग बनाने की फैक्टरी में अज्ञात कारणों से आग लगी।

विज्ञापन
Massive fire at a factory in Ghaziabad's Tronica City
फैक्टरी में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में शुक्रवार रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की फैक्ट्रियों तक इसके पहुंचने का खतरा पैदा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

विज्ञापन


ट्रॉनिका सिटी के सेक्टर-ए3 स्थित आर एंड आर इंक, डी-12 कपड़ों के बैग बनाने की फैक्टरी में अज्ञात कारणों से आग लगी। आग लगने की सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को मिली। इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम पानी के टैंकर लेकर मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


आग इतनी भयंकर थी कि एक के बाद एक सात फायर टेंडर मौके पर पहुंचे। इसके बाद भी आग पर काबू ना पाए जाने पर पांच अन्य फायर टैंकर अलग-अलग थाना क्षेत्र से मंगाए गए। सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed