फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   संडे की प्लानिंग बिना मेट्रो और पंटून पुल के

संडे की प्लानिंग बिना मेट्रो और पंटून पुल के

Sat, 25 Aug 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Sat, 25 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
वैशाली। संडे को दिल्ली के छह मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। इसलिए अगर आपको दिल्ली जाना है तो मेट्रो के बजाय अपना वाहन ले जाएं। बंद होने वाले स्टेशन पटेल चौक, सेंट्रल सेक्रेट्रिएट, उद्योग भवन, जोर बाग, रेस कोर्स और खान मार्केट हैं।
विज्ञापन

डीएमआरसी के सीपीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस की ओर से उन्हें निर्देश मिले हैं कि रविवार को छह स्टेशन बंद रखे जाएं। इसके बाद सुबह आठ से शाम छह बजे तक इन स्टेशनाें पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेगा। हालांकि इनमें से जिन स्टेशनों पर लाइन इंटरचेंज की सुविधा है वहां से लाइन चेंज की जा सकेगी। उन्होंने दिल्ली पुलिस की ओर से दिए गए कारणों की जानकारी देने से इंकार किया है। उधर, सूत्रों की मानें तो दिल्ली पुलिस का यह निर्णय अरविंद केजरीवाल, कुमार विश्वास और संजय सिंह की उस चेतावनी के बाद आया जिसमें रविवार को प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी का घेराव किया जाना है। बृहस्पतिवार को केजरीवाल ने कहा था कि 26 अगस्त को कोयला ब्लॉक आवंटन में हुई गड़बड़ी के विरोध में वे प्रधानमंत्री और नितिन गडकरी का घेराव करेंगे।
विज्ञापन


पंटून बंद, हिंडन पर लगेगा जाम
साहिबाबाद। गाजियाबाद से साहिबाबाद आने वाले लोगों को अगले एक माह तक हिंडन पुल के जाम से जूझना पड़ेगा। जीडीए ने हिंडन के जलस्तर से बढ़े खतरे को देखते हुए करहैड़ा पंटून पुल के ड्रम खोल दिए हैं। इसके बाद गाजियाबाद-मेरठ से आने वालों के लिए हिंडन पुल ही एकमात्र रास्ता बचेगा। अक्टूबर की शुरुआत में दोबारा पुल के शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की बढ़ी परेशानी
पंटून पुल बंद होने के बाद से लगातार हिंडन पुल पर लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। गाजियाबाद से साहिबाबाद की ओर आने वाले 50 हजार से ज्यादा वाहन रोज जाम में फंसते हैं।
जीडीए वीसी ने बताया कि बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए पनटून पुल के बहने का खतरा बढ़ गया था। जलस्तर घटता है तो ड्रम को दोबारा जोड़कर पुल शुरू करेंगे।

एलीवेटेड रोड देगी जाम से मुक्ति
गाजियाबाद। यूपी गेट से हिंडन किनारे (राजनगर एक्सटेंशन) तक बनने वाली एलीवेटेड रोड के कंसलटेंट फर्म चयन के आदेश हो चुके हैं। जीडीए अब डीपीआर बनवाने की दिशा में तेजी से बढ़ेगा।
मेट्रो विस्तार के बाद मेरठ तिराहे पर जाम की समस्या बढे़गी। छह लेन की राजनगर एक्सटेंशन रोड पर अभी भी दिल्ली से मेरठ की ओर वाहन जा रहे हैं। यहां वाहनों के आने जाने से तिराहे पर जाम लगा रहता है। इसी समस्या को दूर करने के लिए जीडीए ने एलीवेटेड रोड का सपना देखा था। करीब 11 किलोमीटर लंबी यह सड़क राजनगर एक्सटेंशन रोड
पर उतारेगी।

इसी रोड को आगे नार्दर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के साथ जोड़ने की भी योजना है।
जीडीए मुख्य अभियंता डीआर यादव ने बताया कि उपाध्यक्ष के निर्देश पर एलीवेटेड रोड निर्माण की डीपीआर तैयार करवाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही कंसलटेंट फर्मों से टेंडर मांगे जाएंगे।
मेरठ-दिल्ली आवागमन की राह होगी आसान
एनएच-58 और जीटी रोड से आने वाला ट्रैफिक मोहन नगर होते हुए एनएच-24 पर पहुंचता है। एनएच-24 से एनएच-58 तक लिंक रोड बनने के बाद भी शहर से बाहर आवागमन करने वाले ट्रैफिक के लिए सीधी रोड की जरूरत होगी। रोड निर्माण होने से दिल्ली-मेरठ आवागमन करने वाले लाखों वाहन चालकों को राहत मिलेगी। मेरठ तिराहे पर जाम खत्म होगा।
जमीन की नहीं पड़ेगी जरूरत
जीडीए यूपी गेट से हिंडन कैनाल के किनारे से रोड बनाएगा। कैनाल के ऊपर एलीवेटेड रोड बनाने से जमीन की जरूरत नहीं पड़ेगी। करीब 11 किलोमीटर लंबी रोड पर 500 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

फिशनर ने मेट्रो पर जानी पार्षदों की राय
गाजियाबाद। जर्मन कंसलटेंट फर्म फिशनर ने शुक्रवार को मेट्रो रूट का इकोनॉमिक-सोशल सर्वे शुरू कर दिया। फर्म प्रतिनिधियों ने ने मेट्रो सेकेंड फेज पर पार्षदों से क्षेत्रीय जरूरतों की जानकारी ली। इसके आधार पर ही रूट के स्टेशन और यात्रियों से जुड़ी सुविधाएं विकसित होंगी।
सेकेंड फेज मेट्रो रूट पर सात स्टेशन प्रस्तावित हैं। बैठक में फर्म के प्रतिनिधियों ने पार्षदों को एक क्वेश्चेनायर दिया, जिसके जवाब मांगे गए।
जीडीए मुख्य अभियंता डीआर यादव ने बताया कि फिशनर ने सर्वे के अंतर्गत क्षेत्रीय पार्षदों से जानकारी जुटाई है।


इसी माह शुरू होंगे तीनों अंडरपास
गाजियाबाद। सप्ताह भर बाद गाजियाबाद से नोएडा जाना सुगम हो जाएगा। एनएच 24 पर बनने वाले तीनों अंडरपास इसी माह शुरू हो जाएंगे। 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इनके बनने से एनएच-24 पर तीन जाम प्वाइंट्स खत्म हो जाएंगे।

जीडीए सीआईएसएफ कट, काला पत्थर और खोड़ा के पास अंडरपास का सुधार और अप्रोच रोड बनवा रहा है। जीडीए मुख्य अभियंता डीआर यादव ने बताया कि इसी माह काम पूरा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed