{"_id":"19556","slug":"Ghaziabad-19556-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन की सुरक्षा होगी और पुख्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन की सुरक्षा होगी और पुख्ता
Ghaziabad
Updated Mon, 13 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। रेलवे ने स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट में फेरबदल करने की योजना बनाई है। यह कवायद लगेज स्कैनर मशीन को सही स्थान देने और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए की जा रही है। स्टेशन पर रोजाना सैकड़ों लोग बिना लगेज स्कैन करवाए ही पहुंच रहे हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि स्कैनिंग मशीन काम नहीं कर रही बल्कि मशीन लगी होने पर भी स्टेशन के आरक्षण केंद्र और टिकट घर में लोग सीधे ही एंट्री कर रहे हैं। लोग चेकिंग के बचने के लिए नए पुल और कोट गांव फाटक की ओर चलकर लाइन पार कर प्लेटफार्म पर पहुंच जाते हैं। नई प्लानिंग के तहत सीढ़ियों के साथ लगी लगेज स्कैनर मशीन अब सर्कुलेटिंग एरिया के पास लगेगी। इससे पहले यहां चौतरफा दीवार का निर्माण होगा ताकि कोई व्यक्ति इधर-उधर से न निकल सके। यहां दो गेट बनेंगे। एक बाहर आने और दूसरा भीतर जाने को होगा। डिप्टी चीफ सिक्योरिटी कमिश्नर जितेंद्र सिंह ने बताया कि स्टेशन की सुरक्षा पुख्ता करने के लिए नए सिरे से प्लानिंग की जा रही है।
विज्ञापन