{"_id":"17915","slug":"Ghaziabad-17915-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैदान देने के लिए 119 स्कूल राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैदान देने के लिए 119 स्कूल राजी
Ghaziabad
Updated Wed, 04 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। जीडीए की शहर में खेल मैदानों की कमी स्कूलों के मैदानों से पूरी करने की योजना परवान चढ़ गई है। जीडीए को 119 स्कूलों ने बच्चों के लिए मैदान देने पर सहमति जताई है। इसके बाद शहर में बच्चों को खेलने के लिए 119 मैदानों की सुविधा मिल जाएगी। जीडीए उपाध्यक्ष ने दस जुलाई से यह सुविधा मिलने की बात कही है।
शहर के बच्चे खेल मैदान न होने के कारण गली और सड़क पर खेलने को मजबूर हैं। जीडीए उपाध्यक्ष ने शहर के स्कूलों के प्ले ग्राउंड को बच्चों के लिए उपलब्ध कराने की योजना तैयार की थी। इसके मुताबिक छुट्टी होने के बाद स्कूलों के प्ले ग्राउंड बंद पड़े रहते हैं।
जिस क्षेत्र में जो स्कूल होगा, वहां के प्ले ग्राउंड में स्कूल बंद होने के बाद शाम को बच्चे खेल सकेंगे। जीडीए उपाध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि 119 स्कूलों ने मैदान देने पर सहमति जताई है। दस जुलाई से स्कूल खुलने के बाद बच्चे क्षेत्रों में स्थित स्कूलों के मैदान में खेल सकेंगे।
विज्ञापन
जीडीए में लाइब्रेरी बननी शुरू
गाजियाबाद। जीडीए में लाइब्रेरी का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। जीडीए की तीसरी मंजिल पर लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। लाइब्रेरी में समय-समय पर जारी हुए शासनादेश, सिटीजन चार्टर
की प्रति, जीडीए द्वारा जारी नियमों का संग्रह किया जाएगा।