{"_id":"17611","slug":"Ghaziabad-17611-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कान्हा उपवन में मिली सिटी फॉरेस्ट की जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कान्हा उपवन में मिली सिटी फॉरेस्ट की जगह
Ghaziabad
Updated Tue, 26 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। जीडीए अधिकारियों ने सिटी फॉरेस्ट के लिए जगह का चयन कर लिया है। कान्हा उपवन और इसके आसपास सिटी फॉरेस्ट के लिए जरूरी 100 एकड़ जमीन मिल गई है। जीडीए अधिकारियों ने शहर के पहले फॉरेस्ट के लिए कार्ययोजना पर मंथन शुरू कर दिया है। कार्ययोजना में फॉरेस्ट के बीचोबीच 25 एकड़ में झील का निर्माण प्रस्तावित है। जल्द ही विभिन्न विभागों के साथ बैठककर फॉरेस्ट निर्माण की प्रक्रिया को अमली जामा पहनाया जाएगा। 100 एकड़ जमीन पर सुनियोजित तरीके से वृहद पौधरोपण किया जाएगा। फॉरेस्ट में ही नौ होल वाला गोल्फ कोर्स भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन