{"_id":"17523","slug":"Ghaziabad-17523-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर चुस्त, पुलिस सुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर चुस्त, पुलिस सुस्त
Ghaziabad
Updated Sun, 24 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिटायर्ड अफसर के घर चोरी
गाजियाबाद। बेखौफ चोरों ने गोविंदपुरम में बीएसएफ के रिटायर्ड अफसर के बंद मकान को निशाना बनाया है। चोर घर से लाखों रुपये का सामान, ज्वेलरी और नगदी उड़ा ले गए।
गोविंदपुरम आई-ब्लॉक में एनके वर्मा परिवार केसाथ रहते हैं। वे बीएसएफ से रिटायर्ड हैं। इनका परिवार इंदिरापुरम में रिश्तेदार के घर गया हुआ था। पड़ोसी ने फोन कर उन्हें सूचना दी कि उनके मकान के ताले टूटे हुए हैं। परिवार के लोग घर पहुंचे और छानबीन की तो पाया मुख्यद्वार और कमरों केचार ताले टूटे हैं। घर से करीब 60 हजार रुपये की ज्वेलरी, एसी, टीवी, दो सिलेंडर, माइक्रोवेव, इनवर्टर-बैटरी और दो हजार रुपये गायब थे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। कविनगर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। थानेदार सुधीर त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
मकान का ताला तोड़कर माल साफ
गाजियाबाद। राजनगर सेक्टर-5 में बदमाशों ने संदीप के मकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये कीमत की ज्वेलरी, नगदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात केवक्त परिवार केसदस्य घर पर नहीं थे, कहीं बाहर गए हुए थे। वापस आने पर उन्हें घटना का पता चला। इस बाबत कविनगर थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
गार्ड ने ही की थी वकील के घर चोरी
वैशाली। सेक्टर-3ए में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकील के घर हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हिरासत में लिए गए दो गार्ड में से एक वीर बहादुर ने ही अपने साथी गंगाराम के साथ मिलकर चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों के पास से चोरी का सारा माल बरामद कर लिया है।
सुप्रीम कोर्ट के वकील सोनल जोशी के घर बृहस्पतिवार रात चोरों ने ताला तोड़कर करीब 12 लाख रुपए का माल साफ कर लिया था। वे अपने परिवार के साथ घूमने मलेशिया गए थे। वकील के भाई संदीप जोशी ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।